न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : इन दो मेहमानों के साथ सलमान करेंगे धमाकेदार वीकेंड की शुरुआत

बिग बॉस के घर में जल्द ही नज़र आएंगे कटरीना कैफ और कपिल शर्मा। खबर है कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यहां आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Nov 2017 7:31:22

बिग बॉस 11 : इन दो मेहमानों के साथ सलमान करेंगे धमाकेदार वीकेंड की शुरुआत

बिग बॉस के घर में जल्द ही नज़र आएंगे कटरीना कैफ और कपिल शर्मा। खबर है कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यहां आएंगे। कटरीना और सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार शो में फिल्म के टाइटल ट्रैक 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' पर थिरकते हुए नजर आएंगे। शो के दूसरे मेहमान होंगे कपिल शर्मा, जो पिछले दिनों विवादों से और इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के कारण चर्चा में हैं। कपिल ने फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिन्ट दे दिया था कि वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में जा सकते हैं और अब कपिल जल्‍द ही वे इसको शूट करने वाले हैं।

बता दे, कि लंबे समय से सलमान कपिल शर्मा से नाराज हैं। यहां तक इस नाराजगी के चलते सलमान लंबे समय तक कपिल शर्मा के शो में भी नहीं गए थे।

bigg boss 11,Salman Khan,katrina kaif,kapil sharma,tiger zinda hai,firangi,movie promotion,bigg boss news

बता दे, 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर की बात करें तो सोशल मीडिया पर इसे ट्रेंडिंग किया जा रहा है। 24 घंटे में इसको 1.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। सलमान खान के प्रशंसकों ने जिस अंदाज में उनका स्वागत किया है उससे स्पष्ट होता है कि 'भाई' को इसी तरह की भूमिकाओं में देखना पसन्द करते हैं। उन्हें 'भाई' ट्यूबलाइट जैसा पसन्द नहीं आता है।

ट्रेलर की शुरूआत से ही पता चल जाता है कि भारतीय खुफिया एजेंसी 'रॉ' की इज्जत दांव पर लग चुकी है जिसे सिर्फ एक ही शख्स बचा सकता है और वह है 'टाइगर', जो गुमनामी की जिन्दगी जी रहा है। ट्रेलर से यह स्पष्ट नहीं होता है कि किस तरह से 'टाइगर' की रॉ में वापसी होती है। एक्शन के साथ सलमान खान की एंट्री होती है और दर्शक तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका स्वागत करता है।

टाइगर जिंदा है का पूरा ट्रेलर सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के एक्शन दृश्यों से भरा पड़ा है जिसमें उनका साथ देती नजर आती हैं कैटरीना कैफ। एक्शन दमदार और तेज गति लिए है। जिस तेजी से ट्रेलर को फिल्माया गया है उससे इस बात का भी अहसास होता है कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी इस फिल्म की गति को काफी तेज रखा है। पूरी फिल्म को विदेशों में फिल्माया गया है, जिसे देखते हुए गीतों की गुंजाइश नजर नहीं आती, फिर भी सलमान खान और कैटरीना कैफ के दो दृश्य ऐसे हैं जिनसे अहसास होता है कि फिल्म में कोई रोमांटिक गीत भी रखा गया है।

आगामी 22 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली सलमान खान की यह फिल्म दर्शकों को कितना भाती है यह इसके प्रदर्शन के बाद पता लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर