फिल्म निर्माता करण जौहर ने लघु फिल्मों की श्रृंखला 'लव एंड लस्ट' की शूटिंग पूरी कर ली। इस श्रृंखला में विक्की कौशल, नेहा धूपिया और कियारा आडवाणी हैं। करण ने इस फिल्म की कुछ तस्वीरें भी साझा की।
करण ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "और 'लव एंड लस्ट' की शूटिंग पूरी हुई। रोनी स्क्रूवाला, आशा दुआ द्वारा निर्मित लघु फिल्मों की श्रृंखला और अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और मेरी चार लघु फिल्में। मेरी फिल्म में विक्की कौशल, नेहा धूपिया और कियारा आडवाणी हैं।"
फिल्मकार जोया अख्तर द्वारा निर्देशित लघु फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी हैं। दिबाकर बनर्जी की फिल्म में मनीषा कोईराला हैं।
करण इन दिनों आगामी फिल्म 'ड्राइव' और 'राजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह वर्ष 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सीक्वल पर भी काम शुरू करने जा रहे हैं।
And that’s a wrap on LOVE and LUST ....series of short films produced by @RonnieScrewvala @ashidua_fue and will have 4 short films by @anuragkashyap72














