बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस संक्रमित है और उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। लेकिन खबर है कि कनिका मेडिकल स्टाफ को सपोर्ट नहीं कर रही हैं। लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर ने कनिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं, कनिका कपूर का कहना है कि उनके साथ क्रिमिनल जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उन्हें खाने के लिए केवल दो केले और मक्खी लगा हुआ संतरा खाने को दिया गया। सिंगर ने कहा कि उन्हें भूख- प्यास लगी है, बुखार है लेकिन अस्पताल में कोई उनका ख्याल नहीं रख रहा है।














