न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहता : इरफान खान

लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर इरफान खान लगभग 30 वर्षो के करियर के बाद भी अपने करियर से संतुष्ट नहीं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Nov 2017 3:28:53

मैं इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहता : इरफान खान

लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर इरफान खान लगभग 30 वर्षो के करियर के बाद भी अपने करियर से संतुष्ट नहीं हैं। वह कहते हैं कि जिस दिन मैं अपने करियर से संतुष्ट हो गया, वो दिन मेरे लिए आत्महत्या जैसा होगा।

इरफान हर फिल्म के साथ दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में उनकी नई फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में उनकी रोमांटिक साइड खूब भा रही है। इरफान ने एक साक्षात्कार में अपने इस रोमांटिक अंदाज में बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैं इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहता, जिस दिन लोगों ने मुझे इमेज में बांधना शुरू कर दिया, उस दिन ही मेरे लिए खतरा शुरू हो जाएगा। इसलिए कोशिश होती है कि मैं हर दूसरी फिल्म में अपनी पुरानी इमेज तोड़ दूं।"

'करीब करीब सिंगल' सीधे यूथ को टारगेट करती फिल्म है। आज का युवा प्यार ढूंढते-ढूंढते ऑनलाइन पहुंच गया है और यही फिल्म में भी दिखाया गया है। इरफान ऑनलाइन डेटिंग एप के बारे में बताते हैं, "आज के युवाओं के पास कई विकल्प हैं। ऑनलाइन ही कई तरह की वेबसाइट और एप हैं। डेटिंग और वेडिंग एप से बहुत मदद मिल रही है, लोगों की ऑनलाइन शादियां भी हो रही हैं। हमारी फिल्म की कहानी इसी लव ट्रेंड को बयां करती है।"

बता दे, 'करीब करीब सिंगल' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं हुई है, पहले दिन में इस फिल्म ने देशभर से मात्र 1.75 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है।

irfaan khan,qarib qarib singlle,bollywood

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता इरफान के लिए इनाम कुछ खास मायने नहीं रखते। वह इनाम की तुलना में दर्शकों की संतुष्टि को तरजीह देते हैं। इरफान कहते हैं, "इनाम से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। अधिक महत्वपूर्ण है कि जो कहानियां हम कहना चाहते हैं, वो दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचे।"

'पान सिंह तोमर' जैसी बायोग्राफी में काम कर चुके इरफान अपने जीवन पर फिल्म बनने को लेकर थोड़ा कश्मकश में हैं। बायोग्राफी के सवाल पर वह कहते हैं, "मैं खुद को इतना महत्व नहीं देता, लेकिन अगर भविष्य में कभी मेरे जीवन पर इस तरह की फिल्म बनती है तो इसमें कुछ बुरा नहीं है, लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा होता नहीं दिखता।"

इरफान में नीरस और बेदम फिल्म में भी जान फूंकने का हुनर है। वह चाहते हैं कि आज से 30 या 40 साल बाद लोग उन्हें उनके अभिनय की वजह से याद करें। हॉलीवुड में भी अपने काम का डंका बजा चुके इरफान का कहना है, "एक कलाकार के लिए सबसे अधिक मायने यह रखता है कि उसकी कला को पहचान मिले। मैं चाहता हूं कि मुझे लोग मेरे काम की वजह से जानें और इसी कोशिश में ताउम्र काम करता रहूंगा।"

इरफान लीक से हटकर फिल्में करना पसंद करते हैं और वह इसकी वजह बताते हुए कहते हैं, "हमारी इंडस्ट्री बहुत तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही ऑडियंस का रुझान भी बदला है। दर्शक चुन-चुनकर फिल्में देखने लगा है। आज हालत यह है कि आप करोड़ों रुपयों की फिल्में बनाते हैं और वे पिट जाती हैं, जबकि कई छोटी बजट की फिल्में जबरदस्त कमाई करती हैं। इसलिए हमें सचेत होना पड़ेगा कि हम दर्शकों को क्या परोस रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती