न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का के साथ जिम में उतरे विराट, कहा - 'ट्रेनिंग टूगेदर मेक्स इट इवेन बेटर।' , देखे वीडियो

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों खेल से दूर हैं और अपना समय वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिता रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 7:53:52

अनुष्का के साथ जिम में उतरे विराट, कहा - 'ट्रेनिंग टूगेदर मेक्स इट इवेन बेटर।' , देखे वीडियो

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों खेल से दूर हैं और अपना समय वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिता रहे हैं। फिटनेस फ्रीक विराट भले ही इन दिनों गर्दन की चोट से उबर रहे हों। लेकिन उन्होंने जिम में पसीना बहाना नहीं छोड़ा है। विराट ने इंस्टाग्राम पर वर्क आउट को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। कोहली ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेनिंग टूगेदर मेक्स इट इवेन बेटर।'

इस विडियो में विराट बताते हैं रहे हैं कि दोस्तो आज जिम में मेरे साथ 'बॉस' हैं और यह कहते हुए वह अपने फोन का कैमरा अनुष्का की ओर घुमा देते हैं। यहां अनुष्का एक खास मशीन पर कार्डियो एक्सरसाइज कर रही हैं। इस विडियो में विराट अनुष्का को मोटिवेट कर रहे हैं। विराट कहते हैं कि अभी वह और कर सकती हैं। इसी दौरान अनुष्का मुस्कुराते हुए 'रबिश' कहती हैं।

कुछ सेकंड का यह विडियो विराट और अनुष्का की फिटनेस के प्रति जागरूकता की सारी कहानी कह देता है। अभी विडियो जारी हुए कुछ ही घंटे बीते हैं कि सोशल मीडिया पर करीब 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस चैलेंज में विराट कोहली को दी थी चुनौती

बता दें इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री और ओलिंपिक खेलों में सिल्वर मेडल विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस चैलेंज में विराट कोहली को चुनौती दी थी, तो विराट ने राठौड़ की इस पहल की तारीफ करते हुए उनके चैलेंज को स्वीकार किया था और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का को आगे बढ़ाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस चैलेंज पूरा नहीं किया

अनुष्का ने तो विराट का यह चैलेंज स्वीकार कर पूरा करने में देर नहीं लगाई थी। विराट का फिटनेस चैलेंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वीकार तो कर लिया, लेकिन अभी तक उन्होंने इसे पूरा नहीं किया है, वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने इस चैलेंज का सोशल मीडिया पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

बता दे, कि विराट और अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। उसके बाद से ये दोनों सोशल मीडिया पर एकदूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। चाहें वो दोनों के हनीमून की तस्वीरें हों, अनुष्का का बर्थडे हो या विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग के मैच हों। इन दोनों के सोशल मीडिया अकांउट पर फैंस को इनकी एक्टिविटी के बारे में लगातार अपडेट मिलता रहता है। विराट कोहली जून में इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने जाने वाले थे, लेकिन गर्दन में चोट के कारण वह नहीं जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल