पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस की चपेट में आदमी के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी आ रहे है। यूक्रेन मूल की मॉडल और जेम्स बॉन्ड फिल्म की एक्ट्रेस ओल्गा कुरीलेन्को (Olga Kurylenko) कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। ओल्गा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
ओल्गा ने लिखा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण मैं अपने घर के अंदर बंद हूं। मैं लगभग पिछले एक हफ्ते से बीमार हूं। इस बीमारी के मुख्य लक्षण बुखार और थकान हैं। आप भी अपना ध्यान रखें और इसे गंभीरता से लें।














