सरस्वतीचंद्र और सूर्य पुत्र कर्ण मे नजर आ चुके गौतम शादी करने जा रहे है। गौरतलब है की अपनी उम्र से 14 साल छोटी टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से शादी करने जा रहे है। 40 वर्षीय गौतम रोड़े 26 साल की पंखुड़ी अवस्थी को 2015 से डेट कर रहे थे। आपको बता दे की पंखुड़ी इन दिनों स्टार प्लस पर नए शो ' क्या कसूर है अमला का ' अमला का रोल कर रही है।
![40 के गौतम शादी कर रहे है अपनी उम्र से 14 साल छोटी टीवी एक्ट्रेस से gautam rode is going to marry with pankhuri awasthi,gautam rode,pankhuri awasthi,sarswatichandra,surya putra karn,kya kasoor amla ka]()
गौतम पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं और पंखुरी ने भी हां कह दिया है।गौतम और पंखुड़ी के परिवार भी आपस में मिल चुके हैं और दोनों के फैमिली मेंबर्स ने इस शादी के लिए राजी हो गए हैं। बता दें, दोनों एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे थे और पंखुड़ी ने अब अपना घर गौतम के घर के पास ही शिफ्ट कर लिया है। दोनों शादी 2018 मे करने वाले है।