न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Flashback 2017 : छोटी से बड़ी हुई जॉली एलएलबी-2, प्रभावहीन रहे अक्षय कुमार

जनवरी माह में हुए बड़े टकराव (रईस बनाम काबिल) ने बॉक्स ऑफिस को नुकसान पहुँचाया। इस नुकसान की भरपाई की उम्मीद उसे फरवरी माह में प्रदर्शित हुई फिल्म जॉली एलएलबी-2 से थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Dec 2017 10:35:10

Flashback 2017 : छोटी से बड़ी हुई जॉली एलएलबी-2, प्रभावहीन रहे अक्षय कुमार

जनवरी माह में हुए बड़े टकराव (रईस बनाम काबिल) ने बॉक्स ऑफिस को नुकसान पहुँचाया। इस नुकसान की भरपाई की उम्मीद उसे फरवरी माह में प्रदर्शित हुई फिल्म जॉली एलएलबी-2 से थी, जिसमें अक्षय कुमार थे। अक्षय कुमार पिछले दो-तीन वर्ष से बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल फिल्में दे रहे थे, जिसके चलते जॉली एलएलबी से उम्मीदें बढ़ गई थी।

मूल रूप से यह लेखक निर्देशक सुभाष कपूर की पिछली हिट फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल था। इस फिल्म के पहले भाग में अभिनेता अरशद वारसी और बोमन ईरानी नजर आए थे। पूरी ईमानदारी के साथ बनाई गई इस फिल्म ने अपनी लागत से चार गुना ज्यादा कमाई की थी। इस सफलता को सुभाष कपूर पचा नहीं पाए और उन्होंने ज्यादा कमाई के लालच में अपनी फिल्म के दो अहम् सितारों को बदल दिया। बस यही गलती सुभाष कपूर को भारी पड़ गई, क्योंकि फिल्म की आत्मा (अरशद-बोमन) निकल गई थी।

flashback 2017,Akshay Kumar,jolly llb2,bollywood,bollywood gossips

इन दोनों की जोड़ी ने जो प्रभाव दर्शकों पर डाला था, अक्षय कुमार और अन्नू कपूर उसे पैदा करने में असफल रहे। स्टार वैल्यू के सामने किरदार दब गये। अक्षय कुमार कहीं से भी 'जॉली' को छू नहीं पाए और अन्नू कपूर ओवर एक्टिंग के शिकार हो गए। इसके अतिरिक्त सुभाष कपूर फिल्म में रोमांस का वो जज्बा भी सही तरीके से पेश नहीं कर पाए जो उन्होंने पिछली फिल्म में अरशद-अमृता राव की जोड़ी से करवाया था। पूरी फिल्म में अक्षय कुमार को देखकर महसूस हुआ उनका स्टारडम निर्देशक पर हावी हो गया है, जिससे सुभाष कपूर बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि फिल्म ने अपनी साख को कायम रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की लेकिन यह सफलता मूल फिल्म की सफलता के मुकाबले पिछड़ी हुई थी।

अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार सुभाष कपूर इस फिल्म का तीसरा भाग बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें वे अक्षय कुमार और अरशद वारसी को एक साथ लेकर आ रहे हैं। क्या वे बोमन ईरानी के साथ अन्नू कपूर को भी लेकर आएंगे, अभी इसका कुछ पता नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर