पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हाल ही में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। राठौड़ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से काम के दौरान पुशअप लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने विराट कोहली समेत भारतीय शटलर साइना नेहवाल और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को चैलेंज दिया था कि वे सब अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें। उनके इस वीडियाे के बाद जबर्दस्त रिएक्शन देखने को मिला था।
#HumFitTohIndiaFit 🇮🇳🏆
Post pictures and videos of how you keep yourself fit and send a #FitnessChallenge to your friends on social media. Here's my video 😀and I challenge
विराट कोहली ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के इस चैलेंज को स्वीकार किया। इसके साथ ही विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मैंने राज्यवर्धन सर का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अब मैं चाहूंगा कि मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी और धोनी भाई इसे स्वीकार करें।"
I have accepted the #FitnessChallenge by @ra_THORe sir. Now I would like to challenge my wife @AnushkaSharma , our PM @narendramodi ji and
अनुष्का ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। अनुष्का ने इसके साथ ही वरुण धवन और दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल को ये चैलेंज दिया है।
I accept your challenge @imVKohli. Here’s my video for the #HumFitTohIndiaFit #FitnessChallenge. I’d like to nominate my friends,
This initiative makes me so proud ! Bravo @Ra_THORe #HumFitTohIndiaFit #FitnessChallenge this is how I commute to my office everyday. sitting static in a car is such a waste. Walk
Please share the location details for us to inform the concerned traffic division.
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) May 23, 2018














