भारत के मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर वैसे तो पेशे से डॉक्टर है लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। धनाश्री वर्मा की हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ सगाई हुई है, जिसकी फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे। धनाश्री वर्मा अक्सर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से डांस वीडियो साझा करती हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में धनाश्री वर्मा सैफ अली खान और अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म जवानी जानेमन के सॉन्ग 'जिने मेरा दिल लुटेया' गाने पर थिरकती नजर आ रही है। उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।














