न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : सिनेमाघर बंद के फैसले का पीवीआर ने किया स्वागत, कहा - 'हमें अपने मेहमानों की चिंता है'

अपने बयान में पीवीआर ने आगे लिखा कि हम 1 अप्रैल 2020 से दिल्ली, केरला और जम्मू कश्मीर में अपने मेहमानों की दोबारा सेवा करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 8:18:26

कोरोना वायरस : सिनेमाघर बंद के फैसले का पीवीआर ने किया स्वागत, कहा - 'हमें अपने मेहमानों की चिंता है'

कोरोना वायरस (Coronavirus) से कर्नाटक के कलबुर्गी से ताल्‍लुक रखने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। जुर्ग की मौत मंगलवार रात ही हो गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी कि उनकी मौत किन कारणों से हुई। बाद में उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अब आई है। वहीं, देश में अब तक कोरोना वायरस के 76 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कारण दिल्ली, केरल और जम्मू-कश्मीर में सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। पीवीआर ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अपने मेहमानों की सुरक्षा और हेल्थ की चिंता है। ऐसे में हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। हमें यकीन है कि ये एक अस्थायी परिस्थिति है। हम भारत में फिल्म बिजनेस को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

अपने बयान में पीवीआर ने आगे लिखा कि हम 1 अप्रैल 2020 से दिल्ली, केरला और जम्मू कश्मीर में अपने मेहमानों की दोबारा सेवा करेंगे। इसके अलावा उन्हें फिल्मों देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस भी देंगे।

टली सूर्यवंशी की रिलीज डेट

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण 24 मार्च को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। अपने ट्विट में अक्षय कुमार ने लिखा 'क्योंकि हमारी सुरक्षा सबसे पहले आती है। सुरक्षित रहिए, अपना ध्यान रखिए।'

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'हमने फिल्म सूर्यवंशी बहुत ही मेहनत और लग्न के साथ बनाई है। इसलिए हम आपको और आपके परिवार को यह फिल्म देखते हुए देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।'

नोट में अक्षय ने आगे लिखा कि हमारे लिए दर्शकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे जरूरी है फिल्म यह सही समय आने पर रिलीज की जाएगी। क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले आती है। तब तक फिल्म को लेकर अपना उत्साह बनाए रखें। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। कोरोनावायरस से हम सभी को लड़ना होगा। - टीम सूर्यवंशी।

फिल्म के मेकर्स ने अपने बयान में कहा कि सूर्यवंशी एक साल में मेहनत और डेडिकेशन से बनकर तैयार हुई है और इसके ट्रेलर को मिले इतने अच्छे रिस्पॉन्स से यह साफ है कि यह दर्शकों को पसंद आया।

बकौल मेकर्स- 'कोरोना वायरस के चलते हम मेकर्स ने अपने दर्शकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी रिलीज को टालने का फैसला किया है। सूर्यवंशी सही समय पर आप तक पहुंचेगी। आखिरकार आपकी सुरक्षा सबसे पहले है। तब तक अपनी उत्सुकता बनाए रखें। अपना ध्यान रखें और स्ट्रॉन्ग रहें।'

शूटिंग पर भी पड़ा असर

कोरोना वायरस का असर फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ा है। करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म तख्त का जैसलमेर और जोधपुर का शेड्यूल रद्द हो गया है। वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग राजस्थान में होनी थी, जिसे मुंबई शिफ्ट कर दिया है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी कोरोना वायरस के कारण शिफ्ट हो गई है। ये फिल्म पहले राजस्थान के मंडावा में शूटिंग होनी थी। अब ये फिल्म लखनऊ में शूट होगी। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे अजरबैजान का शेड्यूल भी कैंसिल हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव