कुछ महीनों पहले चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus) आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस से अब तक 23 हजार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं करीब 5 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए है। जानलेवा कोरोना वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं है, सिर्फ बचाव ही इससे सुरक्षित रहने का एक मात्र उपाय है। कई देशों में पूरी तरह लॉक डाउन की स्थित है और सारे काम ठप पड़े हैं। वहीं इसी बीच ट्विटर पर एक कोरियन सीरीज की क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें कोरोना वायरस का जिक्र किया जा रहा है। इसमें एक वायरस के बारे में बात हो रही है जो अचानक फैला है और इसका नाम कोरोना वायरस है। फ्लू जैसे लक्षण वाले इस वायरस के बारे में जो भी बाते बताई जा रही हैं वो हूबहू इस वक्त दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस से मिलती हैं। और को और इस क्लिप में भी इस वायरस को फिलहाल कोई इलाज नहीं होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा कोरियन भाषा में तो कुछ समझ पाना मुश्किल हो रहा है लेकिन इसमें कोरोना वायरस का नाम लिया जाना साफ-साफ सुनाई दे रहा है। इस कोरियन सीरीज का नाम है 'My Secret Terrius', जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज के एपिसोड 10 में इस वायरस को लेकर विस्तार से दिखाया गया है।
so there's this 2018 kdrama on netflix that talks about CORONAVIRUS!!! ON 2018!!! YALL I SWEAR EVERYONE KNOWS IT ALREADY!
— leo (@sadfiIipino)
just search My Secret Terrius go to S1 EP10 and skip to 53mins! I KID YOU NOT I GOT CHILLS IT TALKS ABOUT SOMEONE TWEAKING IT TO GO DIRECTLY TO THE LUNGS pic.twitter.com/4Qso0x0Zma
इसी सीरीज के एक सीन में इस वायरस को बायोलॉजिकल हथियार की तरह इस्तेमाल करने की बात भी की जा रही है। ये भी बताया जा रहा है कि इसके इन्क्यूबेशन ने 2 से 14 दिन लगते हैं। वहीं इस सीरीज को देखने के बाद हर कोई हैरान है, ट्विटर पर इसकी क्लिप धडल्ले से वायरल हो रही है। वहीं इसे देखकर मालूम होता है कि 2 साल पहले ही इस वायरस की भविष्यवाणी इस फिल्म में कर दी गई थी।
CORONA EPISODE ... Please see this... not just a random forward...
— SHAKTHI SHREEDHAR (@SHAKTHISHREEDH2)
Stop what you’re doing right now.... Go on Netflix... type in My Secret Terrius, go to Season 1, episode 10 and skip to 53 minutes 😳 actually freaked me out!!
Share because I guarantee this will be taken down... pic.twitter.com/pkj0sXfMvY














