न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर के घर पहुंचा कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर तक पहुंच गया है। इस बात की जानकारी करण जौहर खुद ट्विटर पर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 10:40:58

बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर के घर पहुंचा कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। भारत में कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन लागू कर रखा है। लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। देश में कोरोना से 1,44,135 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं 4,147 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां आज मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 52,667 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसे लेकर राज्य में कुल मृतकों की संख्या 1695 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2436 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

वहीं, अब कोरोना बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर तक पहुंच गया है। इस बात की जानकारी करण जौहर खुद ट्विटर पर दी है।

करण जौहर ने बताया कि उनके घर में काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। करण ने ट्वीट किया, 'मेरे दो घरेलू कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लक्षण दिखने के बाद उन्हें बिल्डिंग में अलग क्वारनटीन में रखा गया था। बीएमसी को तुरंत इसकी जानकारी दे दी थी।'

करण जौहर ने आगे लिखा, 'हमारा पूरा परिवार और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। हम लोगों ने सुबह टेस्ट भी करवाया था जो कि नेगेटिव आया है, लेकिन हमने खुद को अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है। हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज और सुरक्षा दी जाएगी और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।'

इससे पहले बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 74 वर्षीय किरण ने हाल ही में अपना मेड‍िकल टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई। रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल उन्हें होम क्वारनटीन में रखा गया है। किरण कुमार से पहले बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड सिंगर कन‍िका कपूर का है। उनके बाद प्रोड्यूसर करीम मोरानी, उनकी दोनों बेट‍ियां शजा और जोआ मोरानी कोरोना पॉजिट‍िव पाई गईं थी। सही समय पर इलाज और सावधानी बरतने के कारण वे तीनों जल्द ही अस्पताल से घर वापस आ गए थे।
बोनी कपूर के घर में कोरोना

वहीं, कुछ दिन पहले फिल्म मेकर बोनी कपूर के घर पर काम करने वाला हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद बोनी कपूर और उनकी दो बेटियों - जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) समेत घर के सभी 6-7 हाउस हेल्प (House Help) का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसके बाद सामने आया है कि उनके घर पर दो और काम करने वाले लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालाकि, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव