कोरोना से महामारी की लड़ाई में 24 मार्च की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित किया था और रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। आज 14 अप्रैल को उस 21 दिनों के लॉकडाउन की समय सीमा खत्म हो चुकी है और लोगों को उम्मीद थी कि इस लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में आज एक बार फिर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन को अब 3 मई तक बढ़ाने का फैसला ले लिया है। इस घोषणा के बाद जहां कुछ सिलेब्रिटीज उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ सेलेबस लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मुश्किलों को लेकर सवाल खड़े किए है।
पीएम मोदी के लॉकडाउन के बढ़ाने के इस फैसले के तुरंत बाद बॉलिवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। संक्रमण को रोकने के इस प्रयास को लेकर लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के इस फैसले का बॉलिवुड ने समर्थन जताया है।
Friends, You can achieve all this before 3rd May:
- lose weight/ be fitter
- learn about food
- learn a new skill
- throw away what you don’t need/live light
- discover new ideas and be ready for #NewWorld
- discover your #CreativeConsciousness<भारतीय फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा है, 'दोस्तो, 3 मई से पहले तक आप ये सब हासिल कर सकते हैं-
- वजन कम कर सकते हैं/ फिट रह सकते हैं
-खाना बनाना सीख सकते हैं
- नई स्किल सीख सकते हैं
-जिसकी जरूरत न हो उसे फेंक दें/ हल्का जीएं
- नए आइडिया तलाशें और नई दुनिया के लिए तैयार रहें
- #CreativeConsciousness डिस्कवर करें
- सफल बनें।'
विवेक अग्निहोत्री के अलावा कमाल आर खान ने भी पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया है कि पीएम मोदी ने फिर से यह बात नहीं कही कि वे लोग पैसों के बगैर खुद को कैसे जिंदा रखेंगे जो लॉकडाउन में कहीं फंसकर रह गए हैं। उन्होंने लिखा है कि ऐसे लोगों को अपने घर जाने की इजाजत मिलनी चाहिए, वर्ना बहुत सारे लोग बिना खाने के मर जाएंगे।All 4 Lockdown extension as impt but I was eagerly waiting 2 hear govt support 2 small & medium industries who support jobs.Sounds good 2 say dont let go of jobs but how can u save othrs when 1 doesnt have means 2hang on like this? @narendramodi pl announce some concrete measure
— Farah Khan (@FarahKhanAli)














