न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अवार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा तो बोले 'रामायण' के राम, दर्शकों के प्यार से बड़ा कुछ नहीं

चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया। और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 2:08:48

अवार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा तो बोले 'रामायण' के राम, दर्शकों के प्यार से बड़ा कुछ नहीं

लॉकडाउन की वजह से डीडी भारती पर बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' और रामानंद सागर की 'रामायण' का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। पहले की तरह इस बार भी दर्शकों द्वारा इन दोनों शो को भरपूर प्यार लुटाया जा रहा है। ऐसे में रामायण के किरदार एक बार फिर चर्चा में आ गए है। हाल ही में इस धारावाहिक में भगवान में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 'रामायण' में निभाए गए अपने किरदार को लेकर कोई राजकीय सम्मान ना पाने पर सरकार से नाराजगी जाहिर की थी।

अरुण गोविल (Arun Govil) ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया। और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'

अरुण गोविल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें सम्मान देने की बात उठने लगी थी। तभी से ही उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की भरमार लगी हुई है। मगर अब एक्टर ने खुद एक नए ट्वीट में ये कह दिया है कि उन्हें कोई भी सम्मान नहीं चाहिए।

एक्टर ने ट्विटर पर एक नया ट्वीट कर लिखा है- मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवार्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवार्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद। अरुण गोविल का यह ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹28,000 तक लुढ़के दाम; चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹28,000 तक लुढ़के दाम; चांदी भी हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मिनट से दर्शकों को हमजा की दुनिया में खींचती है फिल्म
धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मिनट से दर्शकों को हमजा की दुनिया में खींचती है फिल्म
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे मिला किस सीट से टिकट
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसे मिला किस सीट से टिकट
12 बजे तक 60 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ की कमाई, पहले दिन रच सकती है नया इतिहास
12 बजे तक 60 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ की कमाई, पहले दिन रच सकती है नया इतिहास
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले CM? नीतीश कुमार की मंशा पर करीबी मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘उस्ताद भगत सिंह’ की दमदार ओपनिंग, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर; दोपहर 1 बजे तक 9 करोड़ की कमाई
‘उस्ताद भगत सिंह’ की दमदार ओपनिंग, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर; दोपहर 1 बजे तक 9 करोड़ की कमाई
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन