कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शशि कपूर के निधन पर जताया दुख

By: Pinki Mon, 04 Dec 2017 11:20:19

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शशि कपूर के निधन पर जताया दुख

हिन्दी सिनेमा के जाने माने एक्टर शश‍ि कपूर का सोमवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले तीन हफ्ते से बीमार थे। शशि ने 148 हिंदी फिल्मो में और 12 अंग्रेजी फिल्मो में काम किया। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जतातें हुए कहा "वह शानदार अभिनेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लीक से हटकर समानांतर सिनेमा के लिए सफल योगदान दिया।"

उन्होंने कहा, "वह हमेशा लोगों को याद रहेंगे और उनके निधन से सिनेमा जगत में आए खालीपन को भरना मुश्किल होगा।"

इस अपूरणीय क्षति के लिए उनके परिवार और प्रशंसकों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए सोनिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

70 और 80 के दशक के रोमांटिक स्क्रीन आइकन दिग्गज अभिनेता-निर्माता शशि कपूर का सोमवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

बता दे, 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था। कपूर खानदान के वो ऐसे तीसरे शख्स थे जिन्हें ये सम्मान हासिल हुआ था।

आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे। उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के 'पृथ्वी थियेटर्स' में मिला। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com