सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है 'बुलाती है मगर जाने का नहीं', देखे वीडियो

By: Pinki Mon, 16 Mar 2020 5:22:18

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है 'बुलाती है मगर जाने का नहीं', देखे वीडियो

उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर 'बुलाती है मगर जाने का नहीं' पर भोजपुरी इंडस्ट्री की दो मशहूर महिला सिंगर्स ने गाना गाया है और दोनों ही गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पहले गाने को अंतरा सिहं (Antara Singh) और गुंजन सिंह (Gunjan Singh) ने मिलकर गाया है। जिसे यू-ट्यूब पर 1.80 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं दूसरा गाना मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने गाया है जिसे रिलीज होते ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने का ऑडियो वर्जन ही अभी रिलीज हुआ है। लेकिन ये भी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके गाने के बोल हैं 'इधर आने का नहीं' इसे आशिष वर्मा ने लिखा है।

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका का यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में श्याम सुंदर ने संगीत दिया है और गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने में अनीशा पांडेय का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com