न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलचस्प बातें / महाभारत की शूटिंग में तंबुओं में रहते और एक ही टॉयलट यूज करते थे कलाकार

रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने बताया था कि 'महाभारत' में काफी बड़ी स्टारकास्ट थे, बावजूद इसके बहुत सारे लोगों की जरूरत होती थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 4:35:53

दिलचस्प बातें / महाभारत की शूटिंग में तंबुओं में रहते और एक ही टॉयलट यूज करते थे कलाकार

लॉकडाउन की वजह से डीडी भारती पर बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' और रामानंद सागर की 'रामायण' का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। पहले की तरह इस बार भी दर्शकों द्वारा इन दोनों शो को भरपूर प्यार लुटाया जा रहा है. तीन दशक बाद भी जनता महाभारत में काम करने वाले एक्टर्स को खूब पसंद कर रही है। इसके साथ ही शो से जुड़ी कुछ रोचक बातें भी बाहर आ रही है। 'महाभारत' को रवि चोपड़ा ने डायेरेक्ट किया था, जबकि उनके पिता बी.आर. चोपड़ा इसके प्रड्यूसर थे। 12 नवंबर 2014 को रवि चोपड़ा का निधन हो गया। एक इंटरव्यू में रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने बताया था कि 'महाभारत' में काफी बड़ी स्टारकास्ट थे, बावजूद इसके बहुत सारे लोगों की जरूरत होती थी।

महाभारत में सबसे अहम् था युद्ध

जैसा की हम सभी जानते है कि महाभारत में सबसे अहम् था युद्ध। इस युद्ध की शूटिंग के दौरान कई परेशानी का सामना करना पड़ा था। खासकर बिजली के खंभे सबसे बड़ी समस्या थी। ऐसे में महाभारत के युद्ध की शूटिंग के लिए बी आर चोपड़ा मुंबई में ही लोकेशन ढूंढ रहे थे। वह इस महाभारत के युद्ध को ग्रैंड बनाना चाहते थे। हालांकि, हर जगह बिजली की खंभों की दिक्कत आती थी। बी आर चोपड़ा जब ट्राइल ले रहे थे तो हर बार फ्रेम में ये बिजली के खंभे आ जा रहे थे। बी आर चोपड़ा की तलाश जयपुर में जाकर खत्म हुई थी। जयपुर के पास उन्हें ये मैदान मिल गया था।

mahabharat,mahabharat facts,lockdown,coronavirus lockdown,tv gossips,tv news

गांव के लोग बने सैनिक

रेनू चोपड़ा ने बताया कि युद्ध वाले सीन में आगे वाली लाइन को छोड़कर बाकी लोगों की कास्टिंग की कभी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि स्थानीय लोग खुद ही फ्री में काम करने के लिए तैयार हो जाते थे। इस तरह उन्हें ही सैनिकों के कपड़े पहनाकर शूटिंग की जाती थी।

तंबुओं में रहते, 1 ही टॉयलट से गुजारा करते थे कलाकार

'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले ऐक्टर पंकज धीर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि युद्ध वाले सीन शूट करना उनके लिए सबसे मुश्किल भरा था। पंकज धीर ने बताया था कि शूटिंग के दौरान न तो कलाकारों के लिए वैनिटी वैन थीं और न ही मेकअप रूम। पंकज धीर ने आगे बताया कि सभी कलाकार लोकेशन पर बने तंबुओं में रहते थे और वहां 40 लोगों के लिए सिर्फ एक ही टॉयलट था। कॉस्ट्यूम मेटल के बने होते थे और वे इतने तप जाते थे कि भीषण गर्मी में शूट में पहने रहने में बहुत ही दिक्कतें होती थीं।

mahabharat,mahabharat facts,lockdown,coronavirus lockdown,tv gossips,tv news

12-12 घंटे तक चलती थी शूटिंग

महाभारत का युद्ध 18 दिन तक चला था। ऐसे में इसके एक एपिसोड की शूटिंग 12-12 घंटे तक चलती थी। 'महाभारत' की शूटिंग सुबह 6 बजे से शुरू होकर 12 घंटे तक चलती थी, लेकिन उस वक्त शो लोगों के बीच इस कदर पॉप्युलर हो चुका था कि वे बिना तकलीफ के घंटों इंतजार करते और फ्री में शूट करते।
दिलचस्प बातें / राजस्थान के जयपुर में शूट हुआ था महाभारत का युद्ध, स्थानीय लोग बने थे सैनिक
महाभारत के पांडवों ने कलयुग में फिर लिया था जन्म, जानिए कहां
दिलचस्प बातें / 201 रुपये थी 'महाभारत' के युधिष्ठ‍िर गजेंद्र चौहान की पहली कमाई
महाभारत / युद्ध में आम जनता बनी थी सैनिक, लोग मुफ्त में करते थे काम
महाभारत / बिना कट के शूट हुआ था द्रौपदी चीर हरण का सीन, शूटिंग के बाद फूट-फूटकर रोई थीं रूपा गांगुली

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव