न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 उबले अंडे का बिल देख इस सिंगर के उड़े होश, सोशल मीडिया पर कही ये बात

शेखर से एक होटल ने 3 अंडों के 1672 रुपए वसूल लिए। शेखर रविजानी ने अपने इस बिल की तस्‍वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Nov 2019 10:01:36

3 उबले अंडे का बिल देख इस सिंगर के उड़े होश, सोशल मीडिया पर कही ये बात

अक्‍सर बड़े-बड़े होटलों में चीजें कुछ ज्‍यादा ही महंगी मिलती हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस से चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल ने दो केलों के 442 रुपए वसूल किए थे। इस मामले ने बहुत तूल पकड़ा था और होटल को भी झुकना पड़ा था। अब ऐसा ही एक और मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहा है। बॉलीवुड ने म्‍यूजिक कंपोजर जोड़ी विशाल शेखर (Vishal Shekhar) के जोड़ीदार शेखर रविजानी (Shekhar Ravjiani ) के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।

शेखर से एक होटल ने 3 अंडों के 1672 रुपए वसूल लिए। शेखर रविजानी ने अपने इस बिल की तस्‍वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्‍वीर में साफ है कि होटल ने सिर्फ 3 अंडे के लिए 1350 रुपये और टैक्‍स के साथ 1672 रुपये का बिल थमा दिया है। आम आदमी के लिए तो ये कीमतें काफी चौंकाने वाली हैं, लेकिन शेखर भी सिर्फ 3 अंडे की कीमत जानकर चौंक गए। उन्‍होंने इस बिल का फोटो शेयर करते हुए लिखा, '3 अंडे की सफेदी के लिए 1672 रुपये? ये कुछ ज्‍यादा ही महंगा खाना नहीं है।' फोटो में दिख रहा है कि ये बिल हयात रेजेंसी, अहमदाबाद का है। ट्वीट करते ही ये वायरल हो गया और ट्विटर यूजर्स इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि सोने का अंडा देने वाली मुर्गी होगी। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि हयात जाने की बजाए आपको ठेले पर जाना चाहिए था। वहां 15 रुपए में हो जाता। वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा कि 1600 रुपए में तो हम 2 महीने रोज अंडे खाते।

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। जब किसी 5 स्‍टार होटल की कीमतों ने बॉलीवुड सेलीब्रिटीज को चौंका दिया है। राहुल बोस के साथ जब यही घटना हुई थी तो मामले ने तूल पकड़ लिया था। चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए थे जिसके बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की अलग टीम बनाई गई। इस डिपार्टमेंट ने CGST के सेक्शन 11 (वस्तु पर अवैध रूप से कर लेना) के उल्लंघन के तहत JW Marriott होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। अब देखना होगा कि शेखर के मामले में क्या होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन