न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे बड़ी डांस फिल्म, घोषणा के साथ जारी हुआ वीडियो

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि वे भारत में डांस आधारित सबसे महंगी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 5:27:13

सबसे बड़ी डांस फिल्म, घोषणा के साथ जारी हुआ वीडियो

पिछले कई दिनों से समाचार आ रहे थे कि निर्देशक-कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा की अगली डांस आधारित फिल्म में वरुण धवन और कैटरीना कैफ अपनी नृत्य क्षमता का परिचय देंगे। अब इस बात पर आधिकारिक मोहर लग गई है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि वे भारत में डांस आधारित सबसे महंगी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसे रेमो निर्देशित करेंगे और इसमें वरुण धवन और कैटरीना कैफ अभिनय करेंगे। इस खबर के बाद अब फिल्म के निर्माताओं ने एक वीडियो जारी कर लोगों को सरप्राइज कर दिया है। वरुण धवन और कटरीना कैफ की यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी। बॉलीवुड गलियारों में कहा जा रहा है कि यह डांस आधारित सबसे महंगी फिल्म होगी जिसका अनुमानत: बजट 150 करोड़ होगा।

मीडिया खबरों में बताया जा रहा है कि यह रेमो डिसूजा की सुपरहिट डांस सीरीज एबीसीडी सीरीज की अगली कड़ी होगी लेकिन रेमो ने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है। रेमो के अनुसार, ‘इस फिल्म में मुझे वरुण के साथ एक बार फिर से काम करने का मौका मिलेगा, जो कि इस समय इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक है। वरुण के अलावा कटरीना भी इस फिल्म में दिखाई देंगी, जो हमेशा से अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती रही हैं।’

वरुण धवन ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया है कि, ‘यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं रेमो के साथ काम करने जा रहा हूं। कटरीना के साथ मैंने बस एक बार न्यू-यॉर्क में परफॉर्म किया था, जिसमें मुझे काफी मजा आया था। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि यह फिल्म साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रहेगी।’ बताया जा रहा है कि प्रभुदेवा, वरुण धवन और कटरीना कैफ के अलावा इस फिल्म में धर्मेश और इंडस्ट्री के बाकी कलाकार दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित भाषण को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला

NEET UG में 406 अंक हासिल कर MBBS में लिया था दाखिला, अब विवादों में घिरीं सेजल पवार; शवों के प्राइवेट पार्ट के साइज पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

काकोली घोष की चिट्ठी से बंगाल की राजनीति में हलचल, TMC नेता इमरान पर गंभीर आरोप; जांच की उठी मांग

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस का खुला विलय प्रस्ताव, पार्टी के बड़े नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

नोएडा–जेवर एयरपोर्ट रूट पर दौड़ेंगी 45 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी; अयोध्या विकास पर भी दिया बड़ा बयान

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से गायब मिला स्मृति ईरानी का नाम, डीएम बोले- आवेदन की जांच जारी

बंगाल की सरकारी इमारत में भीषण आग, 4 हजार EVM मशीनें नष्ट; चुनाव में हुआ था इस्तेमाल, जांच में जुटी पुलिस

16 जून को मंगल का महत्वपूर्ण गोचर, अगले महीने तक इन 4 राशियों के लिए बनेंगे नौकरी और तरक्की के मजबूत योग; जानें उपाय

टीएमसी में बड़ा सियासी भूचाल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान समेत कई नेताओं के अलग होने की चर्चा; देखें पूरी लिस्ट

निशिकांत दुबे के घर से चल रहा पूरा खेल, TMC टूट पर सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा कायम, 8वें दिन भी कमाई में नहीं लगा ब्रेक, कलेक्शन ने फिर चौंकाया

बैंकॉक से नशीले पदार्थों की खेप लेकर आई मॉडल गिरफ्तार, 11 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

घरेलू हिंसा केस में राहत के बाद सपना चौधरी का इशारों में वार, ट्रोलर्स पर बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे...’

ममता बनर्जी के साथ शरद पवार के कांग्रेस में विलय की चर्चा तेज, राजनीतिक हलकों में नई अटकलें