न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेवफा ब्यूटी सॉन्ग : नीरस और बेजान नजर आई उर्मिला मातोंडकर

लगातार बढ़ रही फिल्मों की संख्या को देखते हुए बॉलीवुड में उन अभिनेत्रियों का वापस आना शुरू हो गया है, जो पहले कभी दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 4:14:12

बेवफा ब्यूटी सॉन्ग : नीरस और बेजान नजर आई उर्मिला मातोंडकर

लगातार बढ़ रही फिल्मों की संख्या को देखते हुए बॉलीवुड में उन अभिनेत्रियों का वापस आना शुरू हो गया है, जो पहले कभी दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। इस शृंखला में शामिल हुई हैं रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर जिन्होंने इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के साथ इंडस्ट्री में 10 साल बाद कमबैक किया है। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर पर एक गाना फिल्माया गया है जिसका वीडियो जारी हो गया है।

गाने के सामने आते ही ये वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। उर्मिला मातोंडकर इस गाने में अपनी जानी-पहचानी डांसिंग स्टाइल से एक बार फिर ठुमके लगाती हुई दिख रही हैं। इससे पहले उर्मिला सिल्वर स्क्रीन में आखिरी बार साल 2008 में हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘कर्ज’ में दिखाई दी थीं। उसके बाद हालांकि वो साल 2014 तक टीवी शो और अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी रहीं लेकिन फिल्मों में नजर नहीं आईं थी। साल 2016 में उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी।

bollywood,urmila matondkar,bewafa beauty,blackmail,iffan khan,item song,blackmail movie,download blackmail

इस गाने को पवनी पांडे ने अपनी आवाज दी है। पवनी इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के गाने ‘लैला मैं लैला’ को गाकर खूब तारीफें बटोर चुकी है। ‘बेवफा ब्यूटी’ को संगीतकार अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है जबकि गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है।

बेवफा ब्यूटी गीत में ऐसी कोई तडक़ भडक़ या तेजी नहीं है जिससे यह दर्शकों को पसन्द आ सके। साथ ही उर्मिला का नृत्य भी बेहद धीमा है। उर्मिला से साड़ी में डांस करवाया गया है, जो उन पर जंच नहीं रहा है। जब से इस गीत के बारे में जानकारी मिली थी दर्शकों को उम्मीद थी कि उन्हें उर्मिला को अंदाज देखने को मिलेगा जो उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘चाइना टाउन’ में दिखाया। ‘चाइना टाउन’ में उन पर ‘छम्मा छम्मा बाजे रे. . . ’ आइटम सांग फिल्माया गया था।

bollywood,urmila matondkar,bewafa beauty,blackmail,iffan khan,item song,blackmail movie,download blackmail

बेवफा ब्यूटी गीत के फिल्मांकन के दौरान उर्मिला की उम्र चेहरे पर पूरी तरह से झलक रही है। आइटम सांग की सफलता की बात करें तो इस मामले में गत वर्ष आई काबिल और रईस अब तक सबसे आगे हैं। इन दोनों फिल्मों में ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ और ‘लैला मैं लैला कैसी मैं लैला’ को बेहतरीन अंदाज में फिल्माया था। इन गीतों ने इन फिल्मों की सफलता में अपना योगदान दिया था। उर्मिला के गीत को देखने के बाद महसूस हो रहा है कि यह फिल्म में ‘चिपकाया’ हुआ गीत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह