न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्मिला मातोंडकर को कंगना रनौत ने बताया 'सॉफ्ट पोर्न स्टार', एक्ट्रेस ने दिया जवाब

हाल ही में बॉलीवुड की 'छम्मा-छम्मा' गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने जया बच्चन के बयान पर समर्थन जाहिर करते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर निशाना साधा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 11:47:06

उर्मिला मातोंडकर को कंगना रनौत ने बताया 'सॉफ्ट पोर्न स्टार', एक्ट्रेस ने दिया जवाब

फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह मामले से शुरू हुआ विवाद संसद तक पहुंच चुका है। विवाद सोमवार को मानसून सत्र के साथ ही शुरू हुआ। भाजपा सांसद रवि किशन ने 14 सितंबर को कहा कि पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स की तस्करी हो रही है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी पैठ हो चुकी है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है। मेरी मांग है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। अगले ही दिन मंगलवार को संसद में सपा सांसद जया बच्चन ने कहा- कुछ लोगों की वजह से आप पूरे इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, उन्होंने इसके खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। आप जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं कर सकते हैं। संसद में रवि किशन (Ravi Kisan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) के बयान के बाद बॉलीवुड (Bollywood) दो गुटों में बट गया है। कुछ जया के पक्ष में सोशल मीडिया पर अपने विचार रख रहे हैं तो कुछ रवि किशन का समर्थन करते हुए जया के बयान का विरोध कर रहे हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की 'छम्मा-छम्मा' गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने जया बच्चन के बयान पर समर्थन जाहिर करते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर निशाना साधा, जिसके बाद कंगना ने उर्मिला को 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' बता डाला। कंगना ने टाइम्‍स नाऊ को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि उर्मिला मातोंडकर सॉफ्ट पॉर्न स्‍टार हैं। यह थोड़ा सुनने में बुरा लगता है, लेकिन वह यकीनन अपनी एक्‍टिंग के लिए नहीं जानी जाती थीं। वह किस लिए जानी जाती थीं, सॉफ्ट पॉर्न के लिए ना? अगर उन्‍हें टिकट मिल सकता है तो मुझे क्‍यों नहीं मिल सकता? किसी को भी टिकट मिल सकता है। हर किसी को टिकट मिल सकता है।

कंगना ने कहा कि उर्मिला मातोंडकर का एक अपमानजनक इंटरव्‍यू देखा, जिस तरह वह मेरे बारे में बात कर रही हैं, वह पूरी तरह से चिढ़ाने वाला है। उन्‍होंने मेरे संघर्षों का मजाक उड़ाया। वह मुझ पर इसलिए अटैक कर रही हैं कि मैं बीजेपी से टिकट चाहती हूं। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए यह इतना भी मुश्‍किल नहीं है।

उर्मिला मातोंडकर का पलटवार

एक्ट्रेस ने 'पंगा क्वीन' पर एक बार फिर से निशाना साधकर पलटवार किया है। उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम लिए बिना एक्ट्रेस पर ताना मारा है। उन्होंने शिवाजी महाराज की एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है- 'प्रतिशोध मनुष्य को जलाती रहती है, संयम ही प्रतिशोध को काबू करने का उपाय हैं'। शिवाजी महाराज अमर रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव