न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लेडी सिंघम’: ‘तेजस्विनी’ का रीमेक हो सकती है रोहित शेट्टी की अगली फिल्म

हिन्दी सिनेमा में अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ बनाकर रोहित शेट्टी ने सफल फ्रेंचाइजी की शुरूआत की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 6:09:06

‘लेडी सिंघम’: ‘तेजस्विनी’ का रीमेक हो सकती है रोहित शेट्टी की अगली फिल्म

हिन्दी सिनेमा में अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ बनाकर रोहित शेट्टी ने सफल फ्रेंचाइजी की शुरूआत की थी। इस फिल्म की सफलता ने अजय देवगन को 100 करोड़ी क्लब का मानद सदस्य बनाया और उसके बाद आई इसकी दूसरी कड़ी ने उन्हें सुपर स्टार का खिताब दिलाया। अब रोहित शेट्टी अजय देवगन की छवि को महिला नायक में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार रोहित शेट्टी एक ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसका नायक पुरुष नहीं वरन् महिला होगी, जो ‘लेडी सिंघम’ के रूप में परदे पर नजर आएगी।

हालांकि रोहित शेट्टी अभी करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सिम्बा’ की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ‘लेडी सिंघम’ की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वे इस किरदार के लिए किसी ऐसी नायिका की तलाश में जो परदे पर वो रूतबा जमा सके जिसके लिए ‘सिंघम’ जाना जाता है।

bollywood,rohit shetty,lady singham,tejasvini,female cop drama film

जब से रोहित शेट्टी की इस फिल्म के बारे में बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा शुरू हुई है लाइफ बैरी डॉट कॉम को ऐसा महसूस होने लगा है कि रोहित शेट्टी लगभग डेढ दशक पूर्व निर्देशक एन.चन्द्रा की फिल्म ‘तेजस्विनी’ का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एन.चन्द्रा की इस फिल्म में उस समय की दक्षिण भारत की सुपर तारिका विजया शान्ति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें वहाँ की लेडी अमिताभ के नाम से पुकारा जाता था। इस फिल्म से पहले विजया शान्ति हिन्दी फिल्म ‘ईश्वर’ में अनिल कपूर के साथ नजर आ चुकी थी। ‘ईश्वर’ का निर्देशन के.विश्वनाथ ने किया था।

एक और ऐसी फिल्म है जिसे रोहित शेट्टी रीमेक के तौर पर बना सकते हैं। यह फिल्म है ‘मुम्बई की किरण बेदी’, इसका प्रसारण सप्ताह में कम से कम दो बार किसी न किसी टीवी चैनल पर होता ही रहता है। कई बार देख चुका दर्शक फिर भी इसे चाव के साथ देखता है। अब यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि रोहित शेट्टी की फिल्म कौन सी फिल्म का रीमेक होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह