न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, बॉलीवुड के ये सितारे 2020 में हुए कोरोना संक्रमित

साल 2020 में कई दिग्गज कलाकार कोरोना से संक्रमित हुए। जैसे ही फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरु हुई, कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए। आज हम आपको बता रहे हैं कि इस साल कौन-कौन से सितारे इस महामारी की चपेट में आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 2:46:57

अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, बॉलीवुड के ये सितारे 2020 में हुए कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो संक्रमण के 36,011 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 482 लोगों को कोरोना की वजह से मौत हो गई। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 96,44,222 पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 4,03,248 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 41,970 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। भारत में अब तक 91,00792 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 1,40,182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना की चपेट में कई जाने-माने लोग आए हैं। बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स भी कोरोना से बच नहीं सके। साल 2020 में कई दिग्गज कलाकार कोरोना से संक्रमित हुए। जैसे ही फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरु हुई, कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए। आज हम आपको बता रहे हैं कि इस साल कौन-कौन से सितारे इस महामारी की चपेट में आए।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

अमिताभ बच्चन

जुलाई के महीने में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने 11 जुलाई को ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। रिपोर्ट आने के बाद अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही थी। 77 साल के अमिताभ बच्चन बीते पांच दशकों से बॉलीवुड से जुड़े हैं और अब तक 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

ऐश्वर्या राय बच्चन

अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या समेत कोरोना की चपेट में आ गई थीं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी जल्द ही स्वस्थ हो गए थे। ऐश्वर्या राय बच्चन का सीटी स्कैन हुआ था जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं दिखाई दी जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया था। जया बच्चन और उनकी बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट अमिताभ के साथ ही पॉजिटिव आई थी। अभिषेक को भी अमिताभ बच्चन के साथ नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ तो कुछ दिन में ही डिस्चार्ज हो गए थे मगर अभिषेक को उनके पिता से ज्यादा अस्पताल में वक्त बिताना पड़ा था।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरें सामने आई थीं। अब एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी फैन्स के साथ साझा किया है। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। यहां बिल्कुल परेशान होने की बात नहीं है। मैं एकदम अच्छा महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को डॉक्टर और बीएमसी की सलाह पर क्वारंटाइन कर लिया है। मैं जल्द ही ठीक होने के बाद काम पर वापसी करुंगी। तब तक के लिए मैं आप सभी की विशेज को पढ़ रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह काम भी कर रही हैं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें, महामारी अभी तक गई नहीं है।' बता दे, बीते कुछ दिनों से कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग एक्टर राजकुमार राव संग चंडीगढ़ में कर रही थीं।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

सनी देओल

भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सनी करीब एक माह से हिमाचल के मनाली में रह रहे हैं। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश महसूस हुई। इस पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। सनी देओल ने 2 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से इस बात की पुष्टि की। सनी देओल ने लिखा- 'मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।' आपको बता दे, हाल ही सनी में कंधे की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अभिनेता मनाली में ही हैं। सनी देओल का मनाली से गहरा नाता रहा है। अकसर वो अपना समय बिताने के लिए मनाली आते रहे हैं। इस बार भी कंधे की सर्जरी के बाद आराम के लिए वो मनाली आए थे। लेकिन इस दौरान उनकी कोराेना रिपोर्ट पॉजिट‍िव आने पर उनका मनाली दौरा लंबा खिंच गया।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

वरुण धवन

अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में कोविड 19 (Covid-19) पॉजिटिव पाए गए हैं। वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं। सोशल मीडिया पर वरुण ने खुद इस खबर को कंफर्म किया था। वरुण ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था- 'महामारी के दौर में जैसे ही मैं काम पर लौटा, मैं कोरोना से संक्रमित हो गया। प्रोडक्शन टीम के द्वारा हर सावधानी बरती गई मगर जीवन में कुछ भी निर्धारित नहीं है, कोरोना तो बिल्कुल भी नहीं। कृपया अपना खास ध्यान रखें। अब मुझे लगता है कि मैं अपना ज्यादा ध्यान रख सकता था। मेरे स्वस्थ होने की कामना करने वाले मैसेज जब मैं देखता हूं तो मेरी हिम्मत और बढ़ जाती है। सबका धन्यवाद!' आपको बता दे, वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। कुली नंबर 1, गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 1995 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म को डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया है। यह डेविड धवन की 45वीं फिल्म है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इस साल क्रिसमस डे यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

नीतू कपूर

बीते दिनों ये खबर आई थी कि वरुण धवन के साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये दोनों चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ की शूटिंग कर रहे हैं इसी दौरान पहले वरूण और फिर नीतू कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खबरें ये भी आ रही थी कि अनिल कपूर भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं लेकिन बोनी कपूर ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि अनिल कपूर ठीक हैं और कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं हैं। वहीं निर्देशक राज मेहता भी कोविड​​-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नीतू कपूर ने चंड़ीगढ़ में खुद को अपने रूम में क्वारंटाइन कर लिया था। वहीं उनके बेटे रणबीर कपूर ने बाद में एयर एंबुलेंस का अरेंजमेंट कर उन्हें मुंबई वापस बुला लिया। फिलहाल नीतू कपूर मुंबई हैं और उनका ट्रीटमेंट जारी है। वहीं वरूण धवन और फिल्म के निर्देशक राज मेहता अभी भी चंडीगढ़ में ही आइसोलेशन में हैं।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

मनीष पॉल

वरुण धवन और नीतू कपूर के बाद फिल्म जुग जुग जियो के सेट से एक और सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। एक्टर और होस्ट मनीष पॉल की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी शेयर की है। मनीष ने लिखा, 'तो आज मैं कोरोना पॉजीटिव पाया गया हूं। लेकिन, ये बेहद हल्का है। चिंता की कोई बात नहीं है।' मनीष आगे लिखते हैं, 'मैं जल्द ही वापसी करुंगा। हमें अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल भी न करें। जल्द ही ठीक होने की दुआओं के लिए आप सभी का बेहद शुक्रिया।'

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 7 सितंबर को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह इस महामारी की चपेट में आ गई हैं। इस पोस्ट में मलाइका ने बताया था कि वे कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के तहत सेल्फ क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं हैं। यही नहीं, उन्होंने अपने फैंस को इस महामारी के बीच अपना ख्याल कैसे रखना है, इसके बारे में भी बताया था। बता दें कि मलाइका डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग कर रही थीं। इस शो में मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुइस जज कर रहे थे। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्‍ट में लिखा था,' मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखा, 'कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना जवानी निकल जाएगी।' उन्होंने अपने फैंस से कहा था कि वे बिलकुल ठीक हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा है। लेकिन मलाइका ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताती रही है।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 6 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अर्जुन कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम से अपने कोविड-19 पॉजिटिव (COVID-19) होने की सूचना दी थी। अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। अजुर्न कपूर ने साथ ही बताया कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।'

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने 5 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गई थीं और ठीक होकर वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- वैसे तो मैं और मेरी टीम सेट पर पूरी तरह से सावधानी बरत रहे थे लेकिन इसके बावजूद मुझे पिछले हफ्ते बुखार हो गया था। जरूरी उपचार लेने के साथ ही मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जो दुर्भाग्यवश पॉजिटिव निकला था। मैंने खुद को हैदराबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों द्वारा उचित उपचार के बाद मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ये हफ्ता तनावपूर्ण था और अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं आशावादी हूं और उम्मीद करती हूं कि जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। फिलहाल मैंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) ने 29 अगस्त को इस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि तीन हफ्ते पहले वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जेनेलिया ने अपने पोस्ट में लिखा था- 'हैलो, मैं तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस संक्रमित निकली थी। आखिरी के 21 दिनों में मुझमें कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे और भगवान की कृपा से मेरी हालिया कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन, जब-जब में खुद मैं अपने आशीर्वाद की गिनती करती थी, इस महामारी से लड़ना मेरे लिए आसान हो जाता था। लेकिन, इसके साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगी कि आइसोलेशन में बिताए ये आखिरी के 21 दिन मेरे लिए काफी मुश्किल दिन रहे।'

coronavirus,corona virus,bollywood stars corona positive,corona news,bollywood news,entertainment

कनिका कपूर

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) 9 मार्च को लंदन से वापस आई थीं, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे। हालांकि, सिंगर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं, तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी। इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं। 6 अप्रैल को उनकी छठवीं रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद वो ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई। लेकिन इसके बाद भी उन्हें डॉक्टर्स ने 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका