वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार है और वरुण और अनुष्का भी साथ में कमाल के नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में पहली दफा अनुष्का शर्मा और वरुण धवन साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में वरुण और अनुष्का के किरदार इस दफा ग्लैमरस न होकर देसी हैं। ट्रेलर में वरुण धवन के एक सिलाई मशीन की दुकान में काम करने से लेकर अपना बिजनेस डालने तक हर एक झलक देखने को मिल रही है। रिलीज होते ही हर तरफ ये ट्रेलर चर्चा में भी आ गया है। ट्रेलर में दोनों को देखकर फिल्म में उन्हें साथ देखने की बेताबी तो फैंस में है ही, इसके अलावा जो बात सबसे ज्यादा बेताब कर रही है, वो है अनुष्का शर्मा का लुक और एक्टिंग।
इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनने लगे हैं। ट्रेलर में अनुष्का शर्मा रोती और बिलखती दिखाई दे रही हैं। अनुष्का की इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।
* When she caught virat throwing garbage on the road * pic.twitter.com/2wkAGPfL0A
— Hunट₹₹♂ (@nickhunterr) August 14, 2018
![]()
बता दें कि फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म कांथा, फुलकारी जैसी हस्तकला के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करती है। फिल्म का लोगो भी हस्तकलाकारों से बनवाया गया है।














