न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफलता और प्रसिद्धि क्षणभंगुर और अस्थायी होती है : रणवीर सिंह

रणवीर ने 2010 में हिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अभिनय में पदार्पण किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 7:54:51

सफलता और प्रसिद्धि क्षणभंगुर और अस्थायी होती है : रणवीर सिंह

अपने आठ साल लंबे सफर में 'गोलियों की रासलीला - राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ अभिनेता रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपार सफलता हासिल की। अभिनेता का कहना है कि इतनी उपलब्धियां कुछ खोने के बाद मिलती हैं।

रणवीर ने 2010 में हिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अभिनय में पदार्पण किया है। इसके बाद, उन्होंने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'लुटेरा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी कई हिट फिल्में कीं।

स्टारडम की कीमत चुकाने की बात पर रणवीर ने कहा, "हां, मेरे हिसाब से इसकी छोटी कीमत चुकानी पड़ती है। मैं उन खुशनसीबों में से हूं जो रोजी-रोटी के लिए वही काम कर रहे हैं जो वे पसंद करते हैं।"

'सिंबा', 'गली बॉय' और '83' जैसी बड़ी फिल्में कर रहे रणवीर (32) को कोई शिकायत नहीं है।

bollywood,ranveer singh

उन्होंने कहा, "मैं अच्छा काम कर रहा हूं, मैं सबसे अच्छे फिल्म निर्माताओं से जुड़ा हुआ हूं, मैं कुछ रोमांचक कहानियों का हिस्सा हूं और मैं कुछ सबसे बड़ी परियोजनाओं का हिस्सा हूं। इसलिए, काम अच्छा है।"

चश्मा बनाने वाली कंपनी 'कैरेरा' का विज्ञापन कर रहे रणवीर ने कहा, "आपको जीवन में कुछ चीजों से समझौता करना पड़ता है। आपका समय, आपकी निजता। ईमानदारी से आप मुझे कभी शिकायत करते हुए नहीं देखेंगे।"

bollywood,ranveer singh

इतनी सफलता के साथ अपने पैर जमीं पर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मेरे पास किस्मत से बहुत मजबूत सहायक हैं। मेरा परिवार, माता-पिता, दोस्त, टीम। उन्होंने मेरी जिंदगी के कई पड़ाव देखे हैं। वे मुझसे जब बात करते हैं तो वे एक व्यक्ति से बात करते हैं न कि स्टार से। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो मेरे आस-पास ऐसे लोग हैं जो इसे वास्तविक रखे हुए हैं।"

रणवीर समझते हैं कि सफलता और प्रसिद्धि क्षणभंगुर और अस्थायी होती है।

bollywood,ranveer singh

उन्होंने कहा, "आज है कल नहीं है। इसलिए आपको अपने अवसरों का सम्मान करना होगा और कठिन परिश्रम करते रहना होगा।"

'किल दिल', 'गुंडे' और 'बेफिकरे' जैसी असफल फिल्में करने वाले रणवीर सिंह का कहना है कि आलोचना स्वीकार करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

ट्विटर पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर वाले रणवीर का कहना है कि वे सभी के विचारों का सम्मान करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक