एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बता दे, फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो था। सलमान खान के साथ 'दबंग' फिल्म का ऑफर मिलने के बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो घटाया था। वही हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे पहले से ज्यादा स्लिम और परफेक्ट बॉडी शेप में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनाक्षी एब्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका ये लुक फैंस को हैरान कर रहा है। फिटनेस फ्रीक सोनाक्षी का मानना है कि वो खुद की लिमिट को पुश कर हर दिन अपना बेहतर वर्जन देखना चाहती हैं। ख़बरों की मानें तो सोनाक्षी ने 35 किलो वजन घटा लिया है।
जानकारी के मुताबिक फिट बॉडी पाने के लिए सोनाक्षी ने घंटों जिम में पसीना बहाया और लिमेटड डाइट ली। इस तस्वीर में सोनाक्षी के ऐब्स साफतौर पर दिखाई दे रहे हैं वहीं उनका फिगर आपको इंप्रेस जरूर कर देगा। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब सोनाक्षी अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों में आई हों। फिल्मों में आने से पहले भी सोनाक्षी को अपना वजन कम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य अपने दायरे से बढ़कर हर रोज अपना बेहतर वर्जन देखना है। मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया, लेकिन अब मैं केवल बेहतर और बेहतर करना चाहती हूं। मैं जो भी करती हूं उसके लिए खुद को चुनौती देना चाहती हूं। अपने खानपान से लेकर एक्सरसाइज का ध्यान रखती हूं। आखिरकार कड़ी मेहनत और समर्पण ही काम आता है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है।
सोनाक्षी अपने इंस्टा अकाउंट पर वर्कआउट सेशन के वीडियोज भी शेयर करती हैं। शेप में आने के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की है। जिसका सबूत उनके सोशल मीडिया अकाउंट से मिलता है। सोनाक्षी ने शाहिद कपूर के ट्रेनर को हायर किया था। आपको बता दें, सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में नजर आने वाली हैं जिस वजह से उन्होंने अपना वजन इतना कम किया है। इस फिल्म को अरबाज खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
Shorts see more
रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!
read more
- बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
- रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
- गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
ताजा खबरें
View Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राजन्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाईवियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफाअयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदातटीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तारचांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावाऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीकेफ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेजसफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्सप्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक