न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं चला सोनाक्षी सिन्हा का जादू, घाटे का सौदा साबित हुई 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', एक नज़र डाले अब तक की कमाई पर

ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी Happy Phir Bhag Jayegi' उम्मीद के मुताबिक वो कमाल नहीं दिखा पा रही है,

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 4:04:58

नहीं चला सोनाक्षी सिन्हा का जादू, घाटे का सौदा साबित हुई 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', एक नज़र डाले अब तक की कमाई पर

ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी Happy Phir Bhag Jayegi' उम्मीद के मुताबिक वो कमाल नहीं दिखा पा रही है, जो इसकी प्रीक्वल ‘हैप्पी भाग जाएगी’ ने दिखाया था। ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जहां हिट थी, वहीं इसके उलट ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ सोनाक्षी सिन्हा के होने के बावजूद बॉक्स आॅफिस Box office पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन इस फिल्म के लिए कुछ खास नहीं रहा लेकिन वीकेंड में कलेक्शन में मामूली बढ़त जरूर मिली थी। फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 4.03 रविवार को 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को 2.05 करोड़ और मंगलवार को 1.71 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 15.54 करोड़ का कारोबार किया है, जो कि किसी भी सीक्वल के लिए ठीक बिजनेस नहीं कहा जा सकता है।

bollywood,sonakshi sinha,happy phir bhag jayegi,box office collection

सीक्वल बनता ही तब है जब प्रोड्यूसर डायरेक्टर को उम्मीद होती है कि ये पिछली फिल्म से ज्यादा अच्छा कारोबर करेगी। फिल्म के अब तक के बिजनेस को देखें तो ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ और जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते’ के बीच फिल्म अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है लेकिन यह फिल्म इसके आस पास भी नहीं पहुँच पाई। बता दें कि डीसेंट बजट में बनी ‘हैप्पी भाग जाएगी’ ने तब 17.65 करोड़ का कारोबार किया था जो कि इसके बजट के हिसाब से देखें तो शानदार कमाई थी।

bollywood,sonakshi sinha,happy phir bhag jayegi,box office collection

आगे आने वाली राह इस फिल्म के लिए और भी मुश्किल हो सकती हैं क्योंकि दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं लेकिन हैप्पी फिर भाग जाएगी की धीमी रफ्तार पर भी ब्रेक लग सकता है। इन दोनों फिल्मों के 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' हैं। यह दोनों फिल्में 31 अगस्त को रिलीज हो रही हैं।

मुद्दसर अजीज ने ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में सोनाक्षी सिन्हा को शायद यही सोचकर कास्ट किया होगा कि फिल्म कमाई के मामले में बड़े नंबर्स दे जाएगी, ले​किन ऐसा होता कम ही नजर आ रहा है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा जिम्मी शेरगिल, पियूष मिश्रा, डायना पेंटी और अली फजल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को समीक्षकों और आॅडियंस की ओर से भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल