न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक्वामैन’ से टकराव टला, ‘सिम्बा’ से कहाँ बच पाएगा ‘जीरो’, क्या तोडेंगे यह रिकॉर्ड

दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में क्रिसमस के मौके पर 21 तारीख को शाहरुख खान की बहुप्रीतिक्षित फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 6:36:05

‘एक्वामैन’ से टकराव टला, ‘सिम्बा’ से कहाँ बच पाएगा ‘जीरो’, क्या तोडेंगे यह रिकॉर्ड

दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में क्रिसमस के मौके पर 21 तारीख को शाहरुख खान की बहुप्रीतिक्षित फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को निर्देशक आनन्द एल.राय ने निर्देशित किया है। यह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अब तक की सबसे प्रयोगात्मक फिल्म मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने बौने आदमी की भूमिका निभाई है। उनसे पहले इस फिल्म को परदे पर कमल हासन और अनुपम खेर निभा चुके हैं और अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आगामी फिल्म में बौने के रूप में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सहायक भूमिका निभायी है। ‘जीरो’ के साथ पहले हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म ‘एलिटा’ प्रदर्शित होने वाली थी, मगर अब वो 2019 की फरवरी में रिलीज होगी। इसके बाद कहा गया कि 21 दिसम्बर को दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ का प्रदर्शन होगा। लेकिन अब यह फिल्म भी कल शुक्रवार अर्थात् 14 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस तरह से शाहरुख खान के सामने कोई दूसरी फिल्म नहीं है। हॉलीवुड फिल्म ‘एलिटा’ को रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने निर्देशित किया है, जबकि ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ जैसी कालजयी फिल्में बनाने वाले जेम्स कैमरून ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,rohit shetty,ranveer singh,simmba,katrina kaif

‘जीरो’ के लिए हॉलीवुड का खतरा तो टल गया लेकिन उसके सामने आ रहा बॉलीवुड का खतरा नहीं टला है। प्रदर्शन के एक सप्ताह बाद ही शाहरुख खान को बॉलीवुड फिल्म ‘सिम्बा’ से बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब रोहित अजय देवगन और शाहरुख खान को छोडक़र किसी अन्य सितारे के साथ दर्शकों के सामने हाजिर हो रहे हैं।

रोहित शेट्टी, रणवीर और सारा अली खान (Sara Ali Khan) तीनों ही पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। मूल रूप से यह तमिल फिल्म ‘टेम्पर’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है जिसमें जूनियर एन.टी.आर. ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस एक्शन फिल्म को लेकर भी काफी हाइप है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच स्क्रींस की संख्या को लेकर कॉम्पटीशन की सम्भावना जताई जा रही है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,rohit shetty,ranveer singh,simmba,katrina kaif

और अगर बात करें क्रिसमिस के मौके पर अब तक प्रदर्शित हुई फिल्मों की तो इन प्रदर्शित हो चुकी फिल्मों ने आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या शाहरुख खान की फिल्म इस मौके पर प्रदर्शित होकर आय का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इन रिकॉर्ड्स को तोडऩे में कामयाब होती है या फिर यह एक सामान्य फिल्म बन कर रह जाती है।

आइए डालते हैं एक नजर इस मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्मों के कारोबार पर—

1. 28 दिसम्बर 2017—टाइगर जिंदा है—339.16 करोड़ का कारोबार
2. 23 दिसम्बर 2016—दंगल—387.19 करोड़ का कारोबार
3. 18 दिसम्बर 2015—दिलवाले और बाजीराव मस्तानी—दिलवाले 148 करेाड, बाजीराव 184 करोड़ का कारोबार
4. 19 दिसम्बर 2014—पीके—339.50 करोड़ का कारोबार
5. 26 दिसम्बर 2014—उंगली—5.6 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही थी।
6. 20 दिसम्बर 2013—धूम 3—280.25 करोड़ का कारोबार
प्रदर्शित सात फिल्मों में से एक मात्र उंगली ऐसी रही थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सेहरा बांधना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम