न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिन शेष, कयास लगने शुरू, ‘जीरो’ ओपनिंग डे 8 से 19 करोड़ का कारोबार

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी चिंता प्रकट कर रहा है। आगामी सप्ताह 21 दिसम्बर को उनकी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 10:16:43

7 दिन शेष, कयास लगने शुरू, ‘जीरो’ ओपनिंग डे 8 से 19 करोड़ का कारोबार

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी चिंता प्रकट कर रहा है। आगामी सप्ताह 21 दिसम्बर को उनकी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के कारोबार को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की यह फिल्म इस वर्ष की बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में शुमार होगी और वहीं ऐसे समाचार भी आ रहे हैं कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का अब दर्शकों में वो क्रेज नहीं है जिसके चलते वो कोई बड़ी ओपनिंग ले सकें। उम्मीद है उनकी फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की शुरूआत मिलेगी।

हालांकि कुछ अनाधिकृत विश्लेषकों का अनुमान है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तो कोई खास बड़ा मुकाम स्थापित नहीं करेगी लेकिन हाँ दर्शकों को यदि आनन्द एल राय की फिल्म में शाहरुख खान के अभिनय के साथ-साथ बेहतरीन कथानक और प्रस्तुतीकरण देखने को मिला तो यह फिल्म जरूर अपने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इन विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़, दूसरे दिन 12-13 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 15 करोड़ के आसपास कारोबार करने में सफल होगी। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और जीशान अय्यूब अभिनीत यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही चर्चाओं में है।

bollywood,Shah Rukh Khan,katrina kaif,anushka sharma,zero,zero first day collection,zero box office collection

तीन दिन पहले अर्थात् 9 दिसम्बर को शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो’ के गीत ‘हुस्न परचम’ का टीजर जारी किया था। कैटरीना कैफ पर फिल्माये गए इस गीत के टीजर को तीन दिन में 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और आज शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के इस गीत को यू-ट्यूब पर जारी किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ साल 2018 में क्रिसमस वीक पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम ‘हुस्न परचम’ है। ये एक आइटम सॉन्ग है।

इस गीत को कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के बाद एक बार फिर से दर्शकों को कैटरीना कैफ का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। अलग-अलग कॉस्ट्यूम में फिल्माए गाने में कैटरीना को ग्लैमरस लुक में देखना प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। अब तक इस गीत को लगभग 10 लाख बार देखा जा चुका है। जिस गति से इसे देखा जा रहा है उससे संकेत मिल रहे हैं कि यह आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के गीत ‘आँख मारे वो लडक़ी आँख मारे’ को पीछे छोडऩे में कामयाब हो जाएगा।

ज्ञातव्य है कि ‘जीरो’ में शाहरुख, बउआ सिंह के रूप में एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड के किसी कलाकार ने बौने का किरदार निभाया है। इससे पहले अनुपम खेर ने साजिद नाडियाडवाला की सलमान खान-अक्षय कुमार स्टारर ‘जानेमन’ में बौने का किरदार निभाया था। और पीछे जाएं तो दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध अभिनेता कमल हाउस ने 80 के दशक में अपनी सफल फिल्म ‘अप्पू राजा’ में बौने का किरदार अभिनीत किया था। आज जहाँ तकनीक के जरिये सितारों को किसी भी तरह से दिखाया जा सकता है, वहीं उस समय कमल हासन ने स्वयं को बौना दिखाने के लिए अपने पैरों को पीछे की तरफ बांधकर और घुटनों पर मोटा सुरक्षा कवच पहनकर स्वयं को बौना दर्शाया था।

bollywood,Shah Rukh Khan,katrina kaif,anushka sharma,zero,zero first day collection,zero box office collection

शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म के इस नए गाने को शेयर किया है। शाहरुख खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘‘दीवानों की ये भीड़ अब ना होगी कम, आ गई है बबिता कुमारी, लहराने हुस्न परचम। साल का सबसे सिजलिंग गाना आ चुका है। गाने को भूमि त्रिवेदी और राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है।’’ शाहरुख ने गाने की रिलीज से पहले ‘हुस्न परचम’ का मतलब समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने ट्विटर पर कैटरीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘‘किसी ने मुझसे पूछा कि हुस्न परचम का मतलब क्या होता है। ठोस शब्दों में इसका मतलब होता है किसी के हुस्न के बारे में बताना, जबकि सरल अंदाज में इसका मतलब होता है कैटरीना की ये फोटो।’’

जीरो, 21 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, तिग्मांशु धूलिया और जीशान अय्यूब भी शामिल हैं। यह दूसरा मौका है जब जीशान शाहरुख खान के साथ बराबर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राहुल ढोलकिया के निर्देशन में फरहान अख्तर की फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान के दोस्त की भूमिका निभाई थी। जीशान अय्यूब फिल्म में ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी एक आँख नकली है। फिल्म में वास्तविकता दर्शाने के लिए वे नकली आँख लगाकर ही शूटिंग करते थे। ‘जीरो’ का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म का ट्रेलर, शाहरुख खान के बर्थडे के दिन रिलीज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल