न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' में नहीं दिखेंगे सलमान, वजह चौकाने वाली

लवरात्री में अरबाज और सोहेल खान कैमियो करते दिखाई देंगे लेकिन सलमान खान न तो इस फिल्म में नजर आने वाले हैं और न ही किसी गाने में वो दिखाई देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 1:49:35

जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' में नहीं दिखेंगे सलमान, वजह चौकाने वाली

सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में है और उनकी पहली फिल्म ‘लवरात्रि’ रिलीज की कगार पर खड़ी है। बॉलीवुड गलियारों में यह अफवाह थी कि सलमान इस फिल्म में डांस नम्बर करने जा रहे है लेकिन अब साफ़ हो चूका है कि ‘भाईजान’ इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। बता दे, खबर थी कि सलमान खान अपनी 1999 की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल चुके सनम' के रोमांस व कॉमेडी से भरपूर गाने 'ढोली तारो' को एक बार फिर नए अंदाज में स्पेशल अपेरियेंस के तौर पर पेश कर सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म में सलमान खान का कोई डांस नम्बर नहीं है।

सलमान खान और फिल्म के करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है। सूत्र ने बताया है, ‘लवरात्री में अरबाज और सोहेल खान कैमियो करते दिखाई देंगे लेकिन सलमान खान न तो इस फिल्म में नजर आने वाले हैं और न ही किसी गाने में वो दिखाई देंगे।’ इसकी वजह बताते हुए सूत्र ने कहा, ‘सलमान नहीं चाहते कि दर्शकों का फिल्म से ध्यान हटकर उनकी ओर आ जाए। वो चाहते हैं कि दर्शकों का ध्यान आयुष और वरीना हुसैन पर ही रहे। उन्हें लगता है कि ‘हीरो’ में जो उन्होंने गाना गाया था, जिससे सूरज पंचोली और आतिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और दर्शकों ने फिर बाकी सभी चीजों को साइडलाइन कर दिया। इसीलिए वो निश्चित तौर पर ‘लवरात्रि’ में किसी भी गाने या किसी भी तरह से नजर नहीं आने वाले हैं।’ हालांकि सलमान खान ने इस फिल्म के ट्रेलर में अपनी आवाज जरुर दी है। वो नैरेटर की भूमिका निभा रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म 'लवरात्रि' के टेलर की रिलीज के मौके पर भी मौजूद रहे थे। आयुष शर्मा और वरीना हुसैन इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर बड़ी धूम - धाम से 10 शहरों में एक साथ लांच किया गया। मध्य मुम्बई के एक मल्टीप्लेक्स में ट्रेलर के लांच के मौके पर सलमान खान, आयुष शर्मा, वरीना हुसैन, फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला व सलमान खान की बहन व फिल्म के हीरो आयुष शर्मा की पत्नि अर्पिता खान शर्मा अपने बेटे आहिल के साथ मौजू रहीं। इस मौके पर सोहेल खान भी मौजूद रहे। ये फिल्म 05 अक्तूबर को रिलीज होनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक