न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकलीन के समर्थन में उतरे सलमान खान, कहा गीत के साथ हुआ न्याय

माधुरी दीक्षित के लेजेंडरी गाने ‘एक,दो,तीन’ के रीमेक वर्जन के सामने आने के बाद इस गाने का लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 3:10:44

जैकलीन के समर्थन में उतरे सलमान खान, कहा गीत के साथ हुआ न्याय

माधुरी दीक्षित के लेजेंडरी गाने ‘एक,दो,तीन’ के रीमेक वर्जन के सामने आने के बाद इस गाने का लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है। फिल्म ‘तेजाब’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए इस गाने के रीमेक पर डायरेक्टर एन चंद्रा भी खासे खफा हो गए हैं और उन्होंने फिल्म निर्माता-निर्देशक के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है। वहीं एन चंद्रा के इस बात के ऐलान के बाद खुद सलमान खान जैकलीन के समर्थन में उतर आए हैं। सलमान खान ने ट्वीट कर कहा है, ‘गाना बहुत अच्छा लगा, जैकलीन ने सरोज खान के लीजेंडरी मूव्स के साथ पूरा न्याय किया है। माधुरी के साथ मैच करना मुश्किल है।’ माधुरी दीक्षित के गाने ‘एक, दो, तीन’ के रीमेक का सभी को बेसब्री से इंतजार था लेकिन जैसे ही जैकलीन का ये गाना सामने आया, इसका विरोध होना शुरू हो गया है। ऐसे में चौतरफा आलोचनाओं का शिकार बनने के बाद जैकलीन के बचाव में खुद सलमान खान सामने आ गए हैं।

bollywood,Salman Khan,baaghi 2,jacqueline fernanadez,ek do teen,baaghi 2 movie,baaghi 2 film,download baaghi 2,madhuri dixit

हालांकि सलमान खान ‘बागी 2’ का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्म ‘रेस 3’ की हीरोइन के लिए वो झट से बचाव में उतर आए हैं। जैकलीन के इस गाने को ट्वीटर पर भी काफी ट्रोल किया गया है। बता दें कि ‘बागी 2’ की टीम ने ‘एक,दो,तीन’ फिल्म के गाने को माधुरी दीक्षित को समर्पित करने की बात कही थी। ऐसे में इस गाने पर मचते बवाल से इस गाने के सम्मान में जरूर कमी आई है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ‘बागी 2’ में जैकलीन के ऊपर ये गाना फिल्माया गया है। जैकलीन इस फिल्म में स्पेशयल अपीयरेंस में नजर आने वाली हैं जिसमें वो माधुरी दीक्षित के इस हिट गाने पर थिरकती दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह