न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साल के अंतिम दिन में 'टाइगर जिंदा है' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपए

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को नए साल की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jan 2018 5:02:40

साल के अंतिम दिन में 'टाइगर जिंदा है' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपए

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को नए साल की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। अगर नजर डालें तो 31 दिसंबर को इस फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल आया है। जहा फिल्म ने दूसरे हफ्तें के शुक्रवार में बॉक्स ऑफिस पर 11.56 करोड़ और शनिवार को 14.92 करोड़ रुपए का कारोबार किया था वही रविवार के दिन इसमें उछाल आया और फिल्म ने अपने खातें में 22.33 करोड़ रुपए जुटा लिए। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 254 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

देश-विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म करीब 350 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अब निगाहें 400 करोड़ पर टिकी है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन शानदार रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, चौथे दिन 150 करोड़, 7वें दिन 200 करोड़ और रिलीज के 10वें दिन 250 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर डाली है। देश-दुनिया की कुल कमाई 350 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़ और शनिवार को 14.92 करोड़ रुपए आए हैं।

'टाइगर जिंदा है' की सफलता से एक और बात सिद्ध हुई वह यह कि भाई के प्रशंसक भाई को हमेशा दबंग अंदाज में देखना चाहते हैं। उन्हें सलमान खान रोते हुए और दूसरों से पिटते हुए कभी अच्छे नहीं लगते। 'ट्यूबलाइट' की असफलता से सलमान खान ने भी यही सीख ली है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ एक्शन फिल्में ही करनी हैं। इसी के चलते उन्होंने आने वाले दो वर्षों के लिए भी एक्शन फिल्मों को चुना है। 'टाइगर' की सफलता ने 'ट्यूबलाइट' पर लगे असफलता के दाग को धोने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म की सफलता ने दर्शाया है कि फिल्म असफल हो सकती है लेकिन सलमान खान असफल नहीं हो सकते। यदि सलमान खान असफल होते तो 'ट्यूबलाइट' असफल होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड का कारोबार करने में सफल नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर