पिछले दो दिनों से सलमान खान दर्शकों को रेस-3 के परिवार से मिलवाने का काम कर रहे हैं। स्वयं का परिचय देने के बाद उन्होंने जेसिका का परिचय दिया और अब परिवार के तीसरे सदस्य यश उर्फ बॉबी देओल का परिचय कराया गया है। बॉबी इस फिल्म के जरिये धमाकेदार वापसी करने की तैयारी हैं। पोस्टर से स्पष्ट झलक रहा है कि उनकी भूमिका सशक्त होगी।
सलमान खान ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा है, यश मेन मैन। इस पोस्टर को रीट्वीट करते हुए बॉबी देयोल ने लिखा है, जब सिंकदर आपको मेन मैन बुलाए! ये रेस तो अब और भी इंट्रस्टिंग हो गई है।
Yash : The Main Man . #Race3 #Race3ThisEid @thedeol @SKFilmsOfficial
जब फिल्म से जुड़े कैप्शन और टीजर पोस्टर ही इतने दमदार हैं तो फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मशहूर कोरियोग्राफर कम डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने। रेस सीरीज की पहले की दोनों फिल्मों की सक्सेस देखते हुए भी इस फिल्म से उम्मीदें दोगुनी हो गई है।
Jessica: Raw power . #Race3 #Race3ThisEid @Asli_Jacqueline @SKFilmsOfficial
Is hafte milata hoon #Race3 ki family se ... mera naam hai Sikander. Selfless over selfish . #Race3ThisEid @tipsofficial @SKFi














