न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ते ही सलमान ने खाई ये कसम...

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'भारत' को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 6:14:18

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ते ही सलमान ने खाई ये कसम...

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'भारत' को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया। इस खबर के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। बता दे, दो साल बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थी लेकिन प्रियंका ने सलमान को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, प्रियंका भारत आईं और डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा कि उन्हें निक को समय देना है और फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जी हां, प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी है। इस बात की जानकारी अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी।
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका, निक को समय देना चाहती हैं इसलिए फिल्म छोड़ रही हैं। अभी इस खबर की परतें एक-एक कर खुल ही रही थीं, तभी पता चला कि प्रियंका ने अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है।

bollywood,Salman Khan,priyanka chopra,bharat,bharat movie,download bharat

People वेबसाइट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपने 36वें बर्थडे यानी 18 जुलाई को ही निक से सगाई कर ली थी। प्रियंका का ब्वॉयफ्रेंड के लिए फिल्म छोड़ना, ये बात अभी भी समझ के बाहर है। दो दिन पहले ही प्रियंका भारत आई थीं। शायद तभी उन्होंने फिल्म में काम ना करने को लेकर मेकर्स से बात की होगी। इस खबर से सलमान खान बेहद नाराज हैं।

bollywood,Salman Khan,priyanka chopra,bharat,bharat movie,download bharat

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार, प्रियंका के इस तरह अचानक फिल्म छोड़ने से सलमान गुस्से में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि प्रियंका ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। यही नहीं सलमान ने अब कभी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम ना करने की कसम खाई है। सलमान अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वो ये ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्म में जिसे कास्ट किया जा रहा है वो प्रोफेशनल हो। लेकिन प्रियंका ने जो किया उससे दोनों के रिश्ते में दरार पड़ना लाजमी है। प्रियंका, सलमान खान की बहन अर्पिता खान की भी अच्छी दोस्त हैं। जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी तब सलमान ने टि्वटर के जरिए खुशी जताई थी। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा था, 'प्रियंका चोपड़ा आपकी घर वापसी का स्वागत है। जल्दी मिलता हूं। वैसे हमारी फिल्म हिंदी है।' सलमान के इस ट्वीट का प्रियंका ने भी झट से जवाब दिया था, 'यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब... हमेशा से देसी गर्ल... भारत का हिस्सा होने की खुशी है मुझे... जल्दी मिलती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल