न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष-वरीना की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ लांच हुआ Loveratri का Trailer, देखे वीडियो

सलमान खान अपने बैनर तले बन रही फिल्म ‘लवरात्रि’ की चर्चा तो काफी लम्बे समय से होती आ रही थी और आज फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 4:41:02

आयुष-वरीना की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ लांच हुआ Loveratri का Trailer, देखे वीडियो

सलमान खान अपने बैनर तले बन रही फिल्म ‘लवरात्रि’ की चर्चा तो काफी लम्बे समय से होती आ रही थी और आज फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। यह एक लवस्टोरी है। खबरों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। फिल्म इस साल नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

‘लवरात्रि’ के निर्माता पिछले कुछ समय से लगातार फिल्म के पोस्टर्स रिलीज करते आ रहे थे, जिसमें आयुष और वरीना की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही थी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यह पक्का हो गया है कि फिल्म में दर्शकों को इनकी जबरदस्त यारी देखने को मिलेगी। भले ही यह दोनों कलाकार पहली बार साथ काम कर रहे हों लेकिन ट्रेलर देख कर ऐसा लग नहीं रहा है कि इन्होंने ‘लवरात्रि’ के लिए पहली बार हाथ मिलाया है।

फिल्म ‘लवरात्रि’ की बात करें तो पूरी फिल्म गुजराती कल्चर पर बेस्ड है। यह एक लवस्टोरी है। ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि वरीना हुसैन किसी वजह से गुजरात आएंगी, जहां उनकी मुलाकात आयुष शर्मा से होगी। इसके बाद दोनों में प्यार होगा और यह साथ रहने का फैसला करेंगे। हालांकि इनका प्यार यूं ही सफल नहीं हो जाएगा, उसे जमाने के सामने अग्निपरीक्षा देनी होगी। ट्रेलर में आयुष के कुछ डायलॉग भी सुनने को मिले। आयुष की आवाज हीरो टाइप लग रही है लेकिन एक्टिंग कैसी होगी ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

फिल्म को डायरेक्टर अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर आयुष काफी उत्साहित हैं। आयुष ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सलामन भाई ने मुझे 4 साल तक ट्रेनिंग दी। वे मुझसे खास तरह से कहते थे कि, देखो, मैं तुम्हारी बॉलीवुड में एंट्री करा सकता हूं, लेकिन डरता हूं कि जब तुम कैमरे के सामने जाओगे तो वहां सिर्फ तुम्हें ही काम करना है। उसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी