न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'साहो' : सेट पर शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार होने से बची श्रद्धा कपूर, कहा - 'मैं खुश हूं कि मैं बच गई'

फिल्म से जुड़ी एक खबर मीडिया में सामने आई है और वह यह कि ‘साहो’ में एक एक्शन को शूट करने के दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा बाल-बाल बच गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Aug 2018 10:37:51

'साहो' : सेट पर शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार होने से बची श्रद्धा कपूर, कहा - 'मैं खुश हूं कि मैं बच गई'

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म स्त्री का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर दर्शको द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। वही हाल ही में उनकी एक और फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। हम बात कर रहे शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की। इस फिल्‍म में बिजली की कटौती से लेकर बिजली का बिल ज्‍यादा आने तक जैसी परेशानी को विषय बना कर उठाया गया है। लंबे समय से इस फिल्‍म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। शाहिद और श्रद्धा की जोड़ी इससे पहले विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'हैदर' में नजर आ चुकी है।

इसके अलावा श्रद्धा कपूर प्रभाष के अपोजिट एक्शन​ थ्रिलर ‘साहो’ में भी मुख्य भूमिका निभा रही है। ‘साहो’ प्रभाष की ‘बाहुबली’ के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी, लिहाजा इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में हाई एक्शन को शूट किया गया है और इसके लिए हॉलीवुड के स्टंट कोरियोग्राफर्स को हायर किया गया है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग दिसंबर में रोमानिया में होनी है। फिल्म के कई एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पिछले दिनों अबु धाबी में की गई थी। फिल्म से जुड़ी एक खबर मीडिया में सामने आई है और वह यह कि ‘साहो’ में एक एक्शन को शूट करने के दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा बाल-बाल बच गई हैं।

bollywood,saaho,prabhas,shraddha kapoor

हाल ही में इस हादसे की जानकारी देते हुए श्रद्धा कपूर ने बताया - 'साहो की शूटिंग के दौरान मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। फिल्म के एक एक्शन शूट के दौरान जो हादसा हुआ उससे मुझे बहुत चोटें आती, लेकिन खुशकिस्मती से मैं बच गई। मैं खुश हूं कि मैं बच गई। दरअसल एक स्टंट करते वक्त मेरा पैर बुरी तरह से खिंच गया था। साउथ में सुरक्षा मानकों का खासा ख्याल रखा जाता है, मगर खुद के स्टंट खुद से करने के उत्साह में कभी-कभी ऐसी भूल हो जाती है जो जिंदगी पर भारी पड़ जाती है।'

bollywood,saaho,prabhas,shraddha kapoor

‘साहो’ में प्रभाष और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। आपको बता दें, कि श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वही हाल ही में एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि लोग थिएटर में केवल एक कलाकार को देखने जाते है... बल्कि वे कहानी देखते हैं। लोग बहुत स्मार्ट हैं, वे ट्रेलर देखकर फिल्म चुनते हैं। दर्शक अच्छा विषय चाहते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक