न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटिश एयरलाइंस के खिलाफ ऋषि कपूर ने खोला मोर्चा, ट्वीट कर लोगों से करी यह अपील

ऋषि ने इस ट्वीट में ब्रिटिश एयरलाइंस को नस्लभेदी बताया है और साथ में उन्होंने इस एयरलाइंस से लोगों को सफर नहीं करने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 9:46:00

ब्रिटिश एयरलाइंस के खिलाफ ऋषि कपूर ने खोला मोर्चा, ट्वीट कर लोगों से करी यह अपील

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ जाते हैं और एक बार ऐसा ही कुछ हुआ है। पिछले दिनों एक भारतीय परिवार ने यह आरोप लगाया था कि ब्रिटिश एयरलाइंस ने उनके 3 साल के बच्चे के रोने के कारण उन्हें विमान से उतार दिया था। अब इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट कर के ब्रिटिश एयरलाइंस के अपना अनुभव बताया है। ऋषि ने इस ट्वीट में ब्रिटिश एयरलाइंस को नस्लभेदी बताया है और साथ में उन्होंने इस एयरलाइंस से लोगों को सफर नहीं करने की अपील की है।

अब इस घटना को ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर उठाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ब्रिटिश एयरलाइंस से सफर न करें। उन्होंने ब्रिटिश एयरलाइंस पर नस्लभेद का आरोप लगाते हुए अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने जो अपना अनुभव शेयर किया है वह वाकई चौंकाने वाला है। यह तब और हैरान करने वाली बात लगती है जब वह कोई आम नागरिक नहीं हैं। ऋषि कपूर ने लिखा हैं, 'नस्लभेदी, ब्रिटिश एयरवेज में उड़ान न भरें, हम यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकते। बर्लिन में बच्चे के साथ हुई घटना सुनकर बहुत दुख हुआ। मैंने ब्रिटिश एयरवेज से उड़ान भरना बंद कर दिया है। मेरे साथ एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार ब्रिटिश एयवेज के केबिन क्रू ने गलत बर्ताव किया जबकि मैं फर्स्ट क्लास पैसेंजर था। जेट एयरवेज या एमिरेट्स से सफर करें, वहां सम्मान है।'

ऋषि कपूर ने जिस घटना का जिक्र अपने ट्वीट में किया हैं, वह 23 जुलाई 2018 की है। घटना एक भारतीय परिवार के साथ हुई जो ब्रिटिश एयरवेज की लंदन-बर्लिन फ्लाइट में सफर कर था। बच्‍चे के पिता 1984 बैच के इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज के अफसर एके पाठक हैं। अभी उनकी पोस्टिंग रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍ट्री में है। एके पाठक ने एयरलाइन के इस बर्ताव को 'रेशियल बिहेवियर' बताया था।

इस घटना के बाद ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्‍ता ने अपने बयान में कहा है कि हम ऐसे दावों की गंभीरता से जांच करेंगे और किसी भी प्रकार के पक्षपात को ब्रिटिश एयरवेज बर्दाश्‍त नहीं करेगी। मामले की जांच शुरू कर दी है और भारतीय परिवार के संपर्क में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक