न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवंबर में रणवीर-दीपिका लेंगे सात फेरे, वेडिंग डेट हुई पक्की!

लंबे समय से चर्चा है कि वे दोनों इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं। अब उनकी वेडिंग डेट से जुड़ी तारीखें सामने आ गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 11:41:32

नवंबर में रणवीर-दीपिका लेंगे सात फेरे, वेडिंग डेट हुई पक्की!

इन दिनों बॉलीवुड में टॉप स्टार्स की शादी चर्चा में है। अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की ग्रैंड वेडिंग के बाद एक और बॉलीवुड कपल की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। हम बात कर रहे है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। लंबे समय से चर्चा है कि वे दोनों इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं। अब उनकी वेडिंग डेट से जुड़ी तारीखें सामने आ गई हैं। दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों इसी साल 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं।

अभी के मुताबिक वेडिंग डेट 19 नवंबर है। सूत्रों का कहना है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी। दीपिका के शादी की शॉपिंग शुरू करने की भी चर्चा है। हालांकि दोनों ही एक्टर्स ने शादी की खबरों को अफवाह बताया है। लेकिन लगातार आ रही रिपोर्ट्स को देखकर तो यही लगता है कि ये पावरफुल कपल जल्द ही शादी कर सकता है। हाल ही में सोनम कपूर ने भी कहा था कि उनका परिवार दोनों के शादी करने का इंतजार कर रहा है।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,marriage,marriage date final

वैसे रणवीर और दीपिका भी कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही हाल ही में जब दीपिका कान्स के दौरान अपने हर आउटफिट की तस्वीर शेयर करतीं, तब रणवीर उनकी हर फोटो को लाइक करते और उन सभी तस्वीरों पर कमेंट भी करते। कई जगह रणवीर ने लिखा था 'डैम हॉट'।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,marriage,marriage date final

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरू से मुंबई रणवीर के माता-पिता से मिलने आए थे। दोनों परिवारों की मुलाकात दीपिका के घर में हुई और वहां शादी की डेट के बारे में बात हुई। इसके बाद दोनों परिवार डिनर करने बाहर गए। खबरें तो यहां तक हैं कि रणवीर-दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं, लेकिन रणवीर के पेरेंट्स चाहते हैं कि शादी मुंबई में हो क्योंकि उनके ज्यादातर रिश्तेदार वहीं रहते हैं। वे नहीं चाहते कि डेस्टिनेशन वेडिंग के कारण उनके रिश्तेदार शादी में शामिल न हो पाएं।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,marriage,marriage date final

दीपिका की शादी से जुड़ी खबरों को सही मानने का एक बड़ा कारण यह भी है कि पद्मावत के बाद दीपिका ने विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म साइन की थी। इसके अलावा उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इसके पीछे तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग ऐसा मान रहे हैं कि दीपिका अपनी शादी के लिए डेट्स फ्री रखना चाहती हैं, तो कुछ लोग दीपिका की नेक और बैक पेन को इसकी वजह मान रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल