न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह का यह अंदाज़ देख दीपिका हुईं दीवानी, किया कमेंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में छुट्टियां बिता कर मुंबई लौट आए हैं। बीते कई दिनों से दोनों स्टार्स की शादी की खबरें चर्चाओं में है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 11:51:18

रणवीर सिंह का यह अंदाज़ देख दीपिका हुईं दीवानी, किया कमेंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में छुट्टियां बिता कर मुंबई लौट आए हैं। बीते कई दिनों से दोनों स्टार्स की शादी की खबरें चर्चाओं में है। इन खबरों के बीच रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक पोस्ट किया जिसमें वो इंक ब्लू रंक के एक सूट में दिखाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कमेंट लिखा "Monday Blues?"। इस पिक्चर पर रणवीर सिंह के हजारों फैन्स ने अपना प्यार दर्शाया। उनकी इस पिरक्चर पर दीपिका पादुकोण ने भी एक कमेंट किया। उन्होंने लिखा "uffff!!!never!!!?"।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone

बता दे, दीपिका और रणवीर साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की दोस्ती संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के दौरान ही हुई है और तभी से इनके लिंकअप की खबरें सामने आती रही है। फिलहाल तो दीपिका रणवीर की शादी की बात करें तो दोनों इटली की हसीन वादियों में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इटली के लेक कोमो में दोनों 10 नवम्बर को शादी करेंगे। फिलहाल अभी इन दोनों ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में दीपिका और रणवीर का विदेश में साथ में छुट्टियां बिताते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। दीपिका वीडियो में रणवीर सिंह का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रही हैं।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone

हाल ही में छुट्टियां मना कर लौटा है ये जोड़ा

हाल ही में दोनों एक एक सीक्रेट वेकेशन से लौटे हैं। छुट्टियों के दौरान एक दूसरे के हाथ में हाथ डाल कर घूमने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे का हाथ थामे सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड में हाल ही में शूट किया गया था। इस वीडियो में दिखाई देता है कि दीपिका एक मुस्कान के साथ वीडियो बनाने वाली महिला की ओर घूमती हैं और वीडियो बंद हो जाता है।

रणवीर सिंह की आने वाली हैं कई फिल्में

दीपिका ने अब तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। हालांकि रणवीर की 'गुली बॉय' 'सिम्बा' और '83' फिल्में जल्द ही आने वाली हैं। रणवीर सिंह रोहत शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगे। उसके अलावा रणवीर आलिया भट के साथ जोया अख्तर की 'गुली बॉय' में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह 1983 के क्रिकेट वर्ल्‍डकप पर बन रही फिल्‍म '83' में भी नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी