न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मों में आने से पहले चाय लाने और सीट लगाने का काम करता था ये एक्टर, आज है बॉलीवुड का 'बाजीराव'

6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jul 2018 12:23:34

फिल्मों में आने से पहले चाय लाने और सीट लगाने का काम करता था ये एक्टर, आज है बॉलीवुड का 'बाजीराव'

6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे चुलबुले और शरारती एक्टर रणवीर सिंह सबके चहेते बन चुके हैं। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया। इतना ही नहीं वो अपना नाम भी बदलना चाहते थे क्योंकि उनका नाम रणबीर की तरह साउंड करता है लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल लिया। रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अनिल कपूर के रिश्तेदार लगते हैं क्योंकि रणवीर के पिता और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं। रणवीर अपने लुक के साथ अक्सर कई एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं जिसे देखकर लड़कियों के दिल की धड़कन अक्सर तेज हो जाती है। रणवीर सिंह अकसर कैमरे के सामने एक नए लुक में ही नजर आते हैं।

अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत के लिए रणवीर सिंह को काफी संघर्ष करना पड़ा और इसके लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने बताया था कि वो अमेरिका में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने गए थे। पहले रणवीर कंटेंट राइटर बनना चाहते थे लेकिन पहली ही क्लास में उन्होंने फिल्म 'दीवार' का डायलॉग बोला था जिसकी काफी तारीफ हुई थी।

bollywood,ranveer singh,ranveer singh birthday,ranveer singh birthday special

पहली क्लास में ही एक्टिंग की तारीफ से रणवीर सिंह काफी खुश थे और उन्होंने हीरो बनने की ठान ली। जब वो अमेरिका से भारत लौटे तो उन्हें 3 सालों तक स्ट्रगल करना पड़ा। स्ट्रगल के दिनों में रणवीर ने एक एड एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया लेकिन वो तो एक्टिंग करना चाहते थे।

रणवीर ने फिर थिएटर ज्वाइन कर लिया लेकिन यहां पर भी उन्हें बैक स्टेज का ही काम सौंपा गया। जहां उन्हें कई तरह के छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था।

bollywood,ranveer singh,ranveer singh birthday,ranveer singh birthday special

थिएटर के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी काम की तलाश जारी रखी। आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को सबसे पहले ब्रेक दिया। साल 2010 में उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' सुपरहिट रही। इससे पहले भी रणवीर को तीन फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे लेकिन उन्होंने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। बाद में रणवीर सिंह ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'गुंडे', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिम्बा', कबीर खान की '1983 द फिल्म' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक