न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पक्की, कबीर बेदी ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जी हाँ इन दोनों की शादी की तारीख कन्फर्म हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 3:27:49

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पक्की, कबीर बेदी ने दी बधाई

बॉलीवुड की कई सुपरहिट जोड़ियां इनदिनों एक-एक करके शादी के बंधन में बंधती जा रही हैं। अनुष्का-विराट, सोनम कपूर-आनंद आहूजा के बाद इस लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम शामिल होने वाला है और वो है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जी हाँ इन दोनों की शादी की तारीख कन्फर्म हो चुकी है। यह दोनों इसी साल 20 नवंबर को एक दूसरे के हो जायेंगे।

दोनों की शादी की चर्चा ने उस वक्त ज़ोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं। तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे और अब उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी।

रणवीर और दीपिका की यह फेवरिट लोकेशन है और इसलिए वे चाहते हैं कि इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हों। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में।

वहीं बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई देते हुए एक मैसेज पोस्ट किया हैं। कबीर बेदी ने ट्वीट पर लिखा- ‘सुंदर कपल और इटली में सुंदर लोकेशन। शानदार इवेंट होगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।

हालांकि इस बारे में दीपिका और रणवीर या फिर उनकी फैमिली ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कबीर बेदी के इस ट्वीट ने पोल खोल दी है।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक