न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किलों में ‘हिचकी’, इस शुक्रवार एक साथ 3 फिल्में

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। चार साल बाद रानी के फैन्स उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 12:37:16

मुश्किलों में ‘हिचकी’, इस शुक्रवार एक साथ 3 फिल्में

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। चार साल बाद रानी के फैन्स उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे। इससे पहले रानी मुखर्जी साल 2014 में फिल्म ‘मर्दानी’ में दिखाई दी थीं। इसी साल उन्होंने निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली थी। अब रानी एक बेटी की मां है और वापस सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

यशराज बैनर के तले बनी ये फिल्म रानी मुखर्जी के आगे के फिल्मी करियर के लिए काफी निर्णायक साबित होगी। फिल्म के ट्रेलर्स और गाने पहले ही जारी हो चुके थे और ये फिल्म रानी मुखर्जी ने एक प्राइवेट स्क्रीनिंग के जरिए अपने खास दोस्तों को दिखाई थी। इसके बाद सुष्मिता सेन, रेखा, करण जौहर, माधुरी दीक्षित सभी ने रानी की एक्टिंग की तारीफ की और फिल्म को बेहतरीन बताया। हालांकि आम जनता को ये फिल्म कितनी अच्छी और बेहतरीन लगेगी ये फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बाद साफ हो जाएगा।

bollywood,rani mukherji,hichki,hichki film,hichki movie,download hichki movie

बहरहाल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के कलेक्शन का अनुमान लगाएं तो फिल्म बंपर ओपनिंग करेगी ऐसा कहना मुश्किल है। वजह है बीते हफ्ते रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ और सुपरडुपर हिट साबित हुई डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बढिय़ा कमाई कर रही है और लोगों पर इनका क्रेज अभी बरकरार है। वजह है इन फिल्मों का एंटरटेनमेंट फैक्टर, वहीं, दूसरी और रानी मुखर्जी की फिल्म एक इमोशनल कम मोटिवेशनल थीम पर आधारित है। फिल्म में रानी एक ऐसी टीचर का किरदार निभा रही है जो स्पीच डिफेक्ट का शिकार है। ऐसे में वो अपनी जिंदगी की इतनी बड़ी ‘हिचकी’ से कैसे उबर पाती है ये फिल्म इस कहानी को बयां करेगी।

वैसे इस शुक्रवार एक और फिल्म रिलीज हो रही है अनुपम खेर, मनीष पॉल और केके मेनन की कॉमेडी फिल्म ‘बा,बा,ब्लैक,शीप’। हालांकि ये एक कॉमेडी फिल्म है और बेहतरीन सितारों से लबरेज है बावजूद इसके फिल्म का खास प्रमोशन नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चाएं नहीं हुई है। ऐसे में ये फिल्म कितना दर्शकों को अपनी ओर खींच पाएगी ये बात फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी। वैसे भी तब जब कॉमेडी जौनर में दर्शकों के सामने एक बेहतर विकल्प (सोनू के टीटू की स्वीटी) मौजूद है।

bollywood,rani mukherji,hichki,hichki film,hichki movie,download hichki movie

दो हिन्दी फिल्मों के अतिरिक्त इस सप्ताह एक हॉलीवुड फिल्म ‘राइज अप पैसिफिक रिम अपराइसिंह’ का प्रदर्शन भी हो रहा है। इस फिल्म के आज पेड प्रिव्यू हैं। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस खासा आशान्वित है। गत दिनों प्रदर्शित हुई ब्लैक पैंथर ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। ऐसी ही उम्मीद इससे है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह