न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म समीक्षा - हिचकी : कमाल का अभिनय, बेहतरीन वापसी, कमजोर पटकथा

रानी मुखर्जी की चार साल बाद वापसी हुई और क्या वापसी हुई है सशक्त, दमदार, बेहतरीन अभिनय का वो सागर जो अब देखने को मिल रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 4:34:58

फिल्म समीक्षा - हिचकी : कमाल का अभिनय, बेहतरीन वापसी, कमजोर पटकथा

रानी मुखर्जी की चार साल बाद वापसी हुई और क्या वापसी हुई है सशक्त, दमदार, बेहतरीन अभिनय का वो सागर जो अब देखने को मिल रहा है। शायद इसीलिए अब हिन्दी में बड़ी उम्र की नायिकाओं को छोटे नायकों के साथ काम करने को मिल रहा है। रानी मुखर्जी ने नैना के पात्र को न सिर्फ अभिव्यक्त किया है अपितु उसे पूरी तरह से जिया है। फिल्म के पहले दृश्य से लेकर आखिरी दृश्य तक उन्होंने दर्शकों को स्वयं को देखने के लिए मजबूर किया। खुशी, गम, बेइज्जती, हंंसी के पात्र के भाव उन्होंने इस खूबी से पेश किए हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है।

फिल्म की कहानी मुंबई की रहने वाली नैना माथुर (रानी मुखर्जी) की है जो कि टूरेट सिंड्रोम से जूझ रही है। जिसकी वजह से वह रुक-रुककर बातचीत कर पाती है। अच्छी खासी पढ़ाई करने के बावजूद नैना एक टीचर की जॉब करना चाहती है जिसके लिए वह अलग-अलग स्कूल में अप्लाई भी करती है। काफी मुश्किलों के बाद एक स्कूल में उनको टीचर के रुप में रखा जाता है। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उस क्लास के 14 बच्चे बहुत ही शरारती हैं और उनकी वजह से कोई भी टीचर ज्यादा दिनों तक उस स्कूल में टिक नहीं पाता। जैसे ही नैना उन बच्चों की क्लास में जाती है बच्चे उसकी बोलने की स्टाइल का मजाक उड़ाने लगते हैं। पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगाते और तरह तरह से नैना माथुर को परेशान करते हैं ताकि वे स्कूल छोडक़र चली जाए। कहानी में निर्देशक ने कई ट्विस्ट डाले हैं, जिनमें से एक नैना के स्कूल छोडऩे का भी है।

bollywood,hichki,hichki review,rani mukherjee,hichki movie,download hichki,hichki film

फिल्म का निर्देशन कमाल का है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने आठ साल बाद निर्देशन में सशक्त वापसी की है। जितना सशक्त निर्देशन है उतनी ही इसकी एडिटिंग कमाल की है। 118 मिनट लम्बी इस फिल्म का एक भी दृश्य ठूंसा हुआ या अनचाहा नहीं लगता है। कहानी ठीक-ठाक और प्रेडिक्टेबल है लेकिन पटकथा में कुछ लोच है जिसे रानी मुखर्जी और निर्देशक ने अपनी क्षमता से दूर कर दिया है।

जसलीन रॉयल का संगीत फिल्म को गति प्रदान करता है। गीत कहानी के संग-संग चलते हैं। छायांकन साफ है। पूरी फिल्म को स्कूल व कुछ आउटडोर शूट पर फिल्माया गया है। इस वर्ष की तिमाही में कुछ बेहतरीन फिल्में देखने को मिली हैं, जिनमें रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ भी शामिल हो गई है। इस फिल्म को अपने परिवार के साथ एक बार अवश्य देखिए। विशेष रूप से तब जब आप आम फार्मूला फिल्मों से इतर कुछ देखने के शौकीन है। पिछले सप्ताह आपने रेड देखी इस सप्ताह हिचकी देखिए।

फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जिसमें से कि 12 करोड़ रुपए प्रोडक्शन कॉस्ट और 8 करोड़ रुपए फिल्म के मार्केटिंग और प्रमोशन में लगाए गए हैं। ज्यादातर फिल्म की शूटिंग स्कूल के कैंपस में ही हुई है। जिसकी वजह से प्रोडक्शन कॉस्ट और कम हो गई है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स सोनी टीवी को और डिजिटल राइट्स एमेजॉन प्राइम को बेचे जा चुके हैं। अब देखना बेहद खास होगा कि फिल्म पहले वीकेंड में कितनी कमाई करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह