न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देओल की तो अब निकल पड़ी : अनिल कपूर

बॉलिवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ-साथ 'रेस 3' की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। बता दे, ये फिल्म 15 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 9:38:33

बॉबी देओल की तो अब निकल पड़ी : अनिल कपूर

बॉलिवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ-साथ 'रेस 3' की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। बता दे, ये फिल्म 15 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हाल ही में नवभारतटाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में अनिल कपूर ने फिल्म में अपने साथी कलाकार बॉबी देओल के बारे में बात करते हुए कहा कि बॉबी ने बिल्कुल सही फिल्म के साथ वापसी की है। अब तो बॉबी की निकल पड़ी है।

- 'रेस 3' के बाद उनकी लगातार कई और अच्छी फिल्में लाइन से आएंगी। पिछली बार बॉबी अपने होम प्रडक्शन की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और बॉबी अपनी वापसी के लिए एक बड़ी फिल्म की तलाश में थे और ऐसे में सलमान खान ने खुद उन्हें 'रेस 3' ऑफर की।

बॉबी देओल की तो अब निकल पड़ी है

- अनिल कपूर कहते हैं, 'बॉबी देओल की तो अब निकल पड़ी है। मेरे लिए वह धरमजी का बेटा है, सनी का भाई है। अब उसे अपने बेटे जैसा तो बोल नहीं सकता, क्योंकि धरमजी मुझसे बहुत बड़े हैं। बॉबी मेरे छोटे भाई जैसा है, जैसे वह सनी देओल का छोटा भाई है, वैसे मेरा भी है। सेट पर मैं और सलमान उसे छोटे भाई जैसा ही ट्रीट करते थे।'

bollywood,race 3,anil kapoor,bobby deol,Salman Khan,race 3 movie,race 3 songs,download race 3 movie

बॉबी गुड लुकिंग हैंडसम मैन है

- अनिल आगे कहते हैं, 'कभी-कभी ऐसा होता है कि छोटे भाई के करियर में 3 से 4 साल का अंतराल हो जाता। बॉबी गुड लुकिंग हैंडसम मैन है। बहुत ही मेहनती है। अब उसको सही वक्त पर सही फिल्म मिल गई है। अभी तो बस... बॉबी रॉक करेगा। वह रेस 3 के बाद फिल्म हाउसफुल के अगले भाग में नजर आएगा। इसके बाद कई और भी फिल्मों में वह काम कर रहा है।'

अपने लुक पर बात करते हुए अनिल

- फिल्म में अपने लुक पर बात करते हुए अनिल कहते हैं, 'रेस 3 में मैंने अपने लुक पर बहुत काम किया है। अपनी आज की उम्र से बिना कोई छेड़खानी किए जैसा का तैसा रखा है। मैं चाहता तो नकली ढाढ़ी और बाल लगा लेता, लेकिन जब आप नकली बाल और दाढ़ी का इस्तेमाल करते हैं तो पर्दे पर किसी ना किसी तरह दिखाई दे जाता है। अब जब मेरे असली बाल उड़ रहे होते हैं तो समझ में आता है सब कुछ रियल है।'

- अनिल आगे बताते हैं, 'आज का यंगिस्तान फिल्मों में ऐक्टर को जितना हो सके असली रूप के साथ किरदार निभाते हुए देखना ज्यादा पसंद करता है। वैसे भी मेरा सॉल्ट-पेपर वाला लुक आज के लोगों में खूब पसंद किया जा रहा है। मुझे इस लुक पर बहुत सारे पॉसिटिव फीडबैक मिल रहे हैं। वैसे इस लुक को मैंने सेट और घर पर मौजूद यंग लोगों के साथ डिसकस करके रखा है। आजकल मैं हर मामले में चाहे वह लुक हो या कपड़े या फिर कुछ और भी, मैं अपने आस-पास मौजूद यंग लोगों से विचार-विमर्श जरूर करता हूं।'

अनिल कपूर और बॉबी देओल के अलावा फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर में खूब ऐक्शन सीन्स डाले गए हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक