न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान को मनाने के लिए प्रियंका की कोशिश, ट्विटर पर लिखा यह मेसेज

सलमान ने यह भी कह दिया था कि वो अब प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करेंगे लेकिन इस सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने सलमान से सुलह की एक कोशिश कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 8:16:03

सलमान खान को मनाने के लिए प्रियंका की कोशिश, ट्विटर पर लिखा यह मेसेज

बॉलीवुड में सलमान खान को न कहने की हिम्‍मत इंडस्‍ट्री में कम ही लोग रखते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'भारत' को करने से मना कर दिया है। जिसकी वजह से सलमान प्रियंका से काफी नाराज़ है। निर्देशक अली अब्‍बाज जफर ने प्रियंका के भारत को छोड़ने के पीछे उनकी और निक के रिश्‍ते की बात को कहा था, लेकिन सलमान ने पूरा मीडिया के सामने कह दिया कि प्रियंका ने यह फिल्‍म छोड़ते हुए उन्‍हें कुछ और ही कारण बताया था। वही सलमान ने यह भी कह दिया था कि वो अब प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करेंगे लेकिन इस सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने सलमान से सुलह की एक कोशिश कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अब सलमान खान के जीजा यानी आयुष शर्मा के बॉलीवुड डेब्‍यू के लिए बधाई दी है।

बता दे, सलमान खान बैनर तले बन रही फिल्म ‘लवरात्रि’ की चर्चा तो काफी लम्बे समय से होती आ रही थी और कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। यह एक लवस्टोरी है। खबरों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। फिल्म इस साल नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लांच करे रहे है। इस फिल्‍म में आयुष शर्मा के साथ एक्‍ट्रेस वारिना हुसैन नजर आ रही हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने इस फिल्‍म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'फिल्‍मों में तुम्‍हारा स्‍वागत है आयुष शर्मा।। ट्रेलर की झलक देखने से लगता है कि तुम बॉलीवुड में एक शानदार डेब्‍यू करने जा रहे हो। ऑल द बेस्‍ट वारिना हुसैन और 'लवरात्रि' को बहुत सारा प्‍यार।' इसके साथ ही प्रियंका ने लवरात्रि का ट्रेलर भी शेयर किया है।

बता दें कि प्रियंका की यह पहल काफी अहम मानी जा सकत है क्‍योंकि खबरें थी कि प्रियंका के अचानक 'भारत' छोड़ने से सलमान काफी नाराज हैं। वही यह भी खबरे आ रही है कि जिस फिल्म के लिए प्रियंका ने सलमान की भारत को ना कहा था वो फिल्म अनिश्चतकाल के लिए टल गई है। न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' ने रिपोर्ट दी है कि, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म के शेड्यूल को खत्म कर दिया है और इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की है। पहले यह फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी। यह तो साफ है कि बॉलीवुड के 'दबंग खान' से दुश्‍मनी लेना कोई भी नहीं चाहेगा। ऐसे में साफ है कि सलमान खान की लाड़ली बहन के पति की तारीफ कर प्रियंका, सलमान को मनाने की कोशिश कर रही हैं।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक