न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी लव लाइफ को लेकर प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक ने किया चौकाने वाला खुलासा

निक जोनास का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वे अपने लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Aug 2018 8:44:38

अपनी लव लाइफ को लेकर प्रियंका चोपड़ा के  मंगेतर निक ने किया चौकाने वाला खुलासा

प्रियंका चोपड़ा अभी तक अपने प्यार को छिपा रही थीं लेकिन रोका सेरेमनी के बाद उन्होंने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर निक 'Nick Jonas' और प्रियंका ने एक फोटो शेयर की और एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा 'Priyanka Chopra' ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'टेकेन, विद ऑल माय हार्ट एंड सोल, यानी मैं अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ तुम्हारी हो गई।' वहीं, निक जोनस ने इसी फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, फ्यूचर मिसेज जोनस, मेरा दिल, मेरा प्यार।' बता दे, प्रियंका और निक के बीच उम्र में 10 सालों का फासला है। देसी गर्ल अब 36 साल की हो चुकी हैं, वहीं निक की उम्र केवल 25 साल है। निक और प्रियंका की सगाई के बाद यह कहने में कोई गुरेज नहीं होगा कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। प्यार तो किसी भी उम्र में किसी के साथ भी हो सकता है।

इस बीच निक जोनास का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वे अपने लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। शो के दौरान एक फैन ने निक से पूछा कि आप किस उम्र की महिलाओं को डेट पर ले जाना पसंद करेंगे। निक ने हंसते हुए जवाब दिया कि डेट पर ले जाने के लिए उम्र की सीमा जैसा कुछ नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं 35 साल की महिला को डेट पर ले गया हूं।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,nick jonas viral video

जब शो के होस्ट ने निक से पूछा कि आप अपने से बड़ी उम्र की महिला को डेट पर क्यों ले जाना चाहते हैं और आपको उनमें सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है। जवाब में निक ने कहा कि अपने से ज्यादा उम्र की महिलाएं ये समझती हैं कि आप क्या चाह रहे हैं।

बता दें, निक और प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार यानि 18 अगस्त को मुंबई में पुरे हिंदू रीति-रिवाज के तहत सगाई कर ली। सगाई सेरेमनी के बाद प्रियंका के घर पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन हुआ।

निक के परिजनों ने दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते की आधिकारिक घोषणा के बाद इस जोड़े को ढेरों बधाईयां मिलने लगीं। वहीं निक के भाई जो जोनास की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी है। उन्होंने इस खूबसूरत जोड़े को बधाई देने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा के परिवार में आने का स्वागत किया है। निक के भाई जो जोनास ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अपने भाई और भाभी को बधाई दी है। वहीं उन्होंने भी प्रियंका चोपड़ा का परिवार में स्वागत किया।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,nick jonas viral video

फिल्मी सितारों ने दी बधाई

प्रियंका और निक की ओर से उनके रिश्ते की आधिकारिक घोषणा के बाद से बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया के जरिए तमाम सेलिब्रिटीज ने उन्हें उन्हें बधाई दी। सबसे पहले प्रीति जिंटा ने उन्हें बधाई दी। वहीं, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा आदि ने भी इस जोड़ी को बधाईयां दी। प्रियंका ने इन शुभकामनाओं के प्रति आभार भी जताया। अब सभी को इन दोनों की शादी का इंतजार है। माना जा रहा है कि ये जोड़ा अक्तूबर में शादी कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक