न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें...

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'भारत' को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया। इस खबर के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 July 2018 11:26:54

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें...

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'भारत' को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया। इस खबर के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। बता दे, दो साल बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थी लेकिन प्रियंका ने सलमान को तगड़ा झटका दिया है। फिल्म छोड़ने की जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी। अली अब्बास जफर ने लिखा, 'जी हां, प्रियंका अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं । इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। उन्होंने हमें बताया कि वो निक को समय देना चाहती हैं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। भारत की टीम की ओर से प्रियंका को बहुत सारा प्यार और बधाई।' आइए जानते हैं प्रियंका और निक की लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें।

People.com के मुताबिक, प्रियंका के जन्मदिन से दो हफ्ते पहले दोनों की सगाई हो गई थी। इसके बाद प्रियंका अमेरिका से इंडिया आ गई थीं।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,love story

'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों पिछले साल 1 मई को न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे।

- प्रियंका से जब इस बारे में एक इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'निक और मैं एक ही डिजाइनर (राल्फ लॉरेन) की ड्रेस पहनने वाले थे और इसलिए हमने साथ जाने का फैसला किया।' हालांकि इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र नहीं किया।

- इसके बाद दिसंबर 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने बताया था कि 'क्वांटिको में प्रियंका के को-स्टार रहे ग्राहम रोजर के जरिए ही उनकी मुलाकात हुई थी।' ग्राहम रोजर निक जोनस के भी को-स्टार रहे हैं। दोनों ने 'केयरफुल वॉट यू विश फॉर' फिल्म में साथ काम किया था।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,love story

जब सामने आईं दोनों की नजदीकियां

- कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पिछले एक साल से कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया, लेकिन हाल के दिनों में दोनों कई बार साथ घूमते नजर आए। कुछ दिनों पहले दोनों को बेसबॉल मैच भी एंजॉय करते हुए देखा गया था। कहा जाता है कि प्रियंका ने पिछले साल सिंगल एल्बम 'एक्सॉटिक' (Exotic) लॉन्च किया था, उसमें भी निक ने उनका साथ दिया था।

- निक के भाई की शादी में पहुंचीं प्रिंयका

इसी महीने न्यू जर्सी में निक के कजिन भाई की शादी थी। जिसमें प्रियंका भी पहुंचीं थीं। निक और प्रियंका को कुछ दिनों पहले ही एयरपोर्ट पर देखा गया था और वो उसी वक्त न्यू जर्सी के लिए रवाना हो गए थे। निक के भाई की शादी में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए थे। इसमें प्रियंका ने यलो-गोल्डन कलर का गाउन पहना था, तो वहीं निक सूट में दिखाई दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी