न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज सुबह 10 बजे सम्पन्न होगी प्रियंका और निक जोनास की रोका सेरेमनी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी आज सुबह 10 बजे सम्पन्न हो जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 8:16:35

आज सुबह 10 बजे सम्पन्न होगी प्रियंका और निक जोनास की रोका सेरेमनी

प्रियंका चोपड़ा 'Priyanka Chopra' और इंटरनेशनल पॉप स्‍टार निक जोनास 'Nick Jonas' की सगाई 'Engagement' की खबरें लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। खबरें थीं कि निक ने प्रियंका चोपड़ा को उनके 36वें जन्‍मदिन पर एक खूबसूरत अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज किया। अब यह पल इन दोनों के बीच हुआ है, लेकिन अब सामने आ रही तस्‍वीरों की मानें तो प्रियंका और निक की सगाई का फंक्‍शन शनिवार 18 अगस्त यानि आज मुंबई में होने जा रहा है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार ‘प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी आज सुबह 10 बजे सम्पन्न हो जाएगी। दोनों जल्द से जल्द एक-दूसरे के हो जाना चाहते हैं। निक का परिवार कल भारत आ गया है, जो आज रखी गई चोपड़ा परिवार की पार्टी का हिस्सा बनेगा।’

इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार प्रियंका और निक के परिवार शादी से पहले एक बार आपस में मिलना चाहते थे, जिसके लिए कल की पार्टी रखी गई है। सूत्र ने बताया है, ‘निक जोनस का परिवार और प्रियंका का परिवार आपस में कभी भी नहीं मिला है। कुछ दिनों पहले निक जब भारत आए थे, तब उन्होंने प्रियंका के परिवार और दोस्तों से मुलाकात की थी लेकिन उनका परिवार चाहता था कि शादी से पहले वो भी देसी गर्ल के रिश्तेदारों से मुलाकात कर ले।’

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,engagement party

हालांकि ऑफिशल गेस्ट लिस्ट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है कि लेकिन बहुत से बॉलिवुड सिलेब्स ऐसे भी हैं जो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। किसी पर्सनल या प्रफेशनल दुश्मनी की वजह से नहीं बल्कि काम की वजह से।

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा काम करने वाली थीं लेकिन ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि निक संग शादी की वजह से ही उन्होंने सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी। इस वक्त सलमान खान और कटरीना कैफ माल्टा में भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा ये दोनों स्टार्स इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। शाहरुख खान भी अपनी आने वाली फिल्म जीरो के काम में व्यस्त हैं और उनका पूरा परिवार कैलिफॉर्निया में है लिहाजा किंग खान या उनका परिवार भी इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाएगा।

bollywood,priyanka chopra,nick jonas,engagement party

फिल्म अंजाना-अंजानी में प्रियंका चोपड़ा के को-ऐक्टर रहे रणबीर कपूर भी इस वक्त देश से बाहर बुल्गारिया में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं और वह भी इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पिछले दिनों लंदन के लिए रवाना हो गई हैं और वह भी इस पार्टी में नहीं दिखेंगी।

लेकिन घबराइए नहीं, निर्माता-निर्देशक करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, प्रियंका की बहन परिणिती चोपड़ा, प्रियंका के दोस्त और बाजीराव मस्तानी के उनके को-स्टार रणवीर सिंह समेत बॉलिवुड के कई दिग्गज सिलेब्स ऐसे हैं जो प्रियंका और निक की एंगेजमेंट पार्टी में जरूर नजर आएंगे। बॉलिवुड सिलेब्स के अलावा मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी इस पार्टी में नजर आ सकता है क्योंकि जून महीने में जब निक पहली बार इंडिया ट्रिप पर आए थे तब वह प्रियंका के साथ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट पार्टी में शामिल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल