अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 'Parineeti Chopra' और सिद्धार्थ मल्होत्रा 'Sidharth Malhotra' ने अपनी आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी Jabariya Jodi' की शूटिंग शुरू कर दी है। परिणीति ने सोमवार को फिल्म का पहला लुक साझा किया। तस्वीर में परिणीति और सिद्धार्थ दुल्हा-दुल्हन के बैठने वाली कुर्सी के दोनों किनारों पर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूल्हे की पोशाक में एक शख्स बैठा है लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। बता दे, इस फिल्म को पहले ‘शॉटगन शादी’ के नाम से बनाया जा रहा था लेकिन बाद में फिल्म के नाम में बदलाव करते हुए इसका नाम ‘जबरिया जोड़ी’ रख दिया है। फिल्म में सिद्धार्थ एक ठग के किरदार में है जो शादी के लिए दूल्हा उठाने का भी काम करता है। वहीं, फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी एक अहम रोल में है। वो परिणीति चोपड़ा के पड़ोसी के किरदार में है जो परिणीति के प्यार में पागल है।
ANNOUNCEMENT - shooting begins!! @S1dharthM @balajimotionpic pic.twitter.com/LGoKRHB1pK
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 20, 2018फर्स्ट लुक में दोनों ही स्टार्स का कूल और स्टाइलिश अंदाज भी आपको खूब पसंद आने वाला है। खास बात ये है कि फिल्म की पृष्ठभूमि भले ही बिहार की हो लेकिन इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में की जा रही है। इस फिल्म के सेट से कुछ फोटोज भी वायरल हुईं है जिनमें फिल्म की शूटिंग दिखाई गई है।
Yeh jodi zabardast bhi hai aur jabariya bhi! Presenting the first look of #JabariyaJodi.@S1dharthM @ParineetiChopra @balajimotionpic
बता दें कि ये फिल्म बिहार में जारी कुप्रथा पकड़वा विवाह पर आधारित है। देश के बिहार राज्य में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं है जहां लड़के का अपहरण कर उनका जबरदस्ती विवाह करा दिया जाता है। इस साल की शुरुआत में भी एक ऐसा वी़डियो वायरल हुआ था जिसमें बंदूक की नोक पर लड़के को अगवा कर उसकी जबरन शादी करवाते हुए दिखाई दे रही थी। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत सिंह हैं, जिसकी पृष्ठभूमि बिहार की राजधानी पटना है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए निर्माता एकता कपूर ने लिखा, "यह जोड़ी जबरदस्त भी है और जबरिया भी। जबरिया जोड़ी का पहला लुक।" सिद्धार्थ और परिणीति 2014 की फिल्म 'हंसी तो फंसी' में साथ नजर आए थे।
News 📰 City station named Patna for @ParineetiChopra ’s film shoot in Lucknow #JabariyaJodi @S1dharthM pic.twitter.com/YZn0katiz6
— Parineeti Planet 🌍














